भारतीय कार बाजार अब ग्लोबल हो चुका है. देश में कई ऐसे मॉडल हैं, जो दूसरे देशों में बिकते हैं. Kia Seltos भी एक ऐसी ही SUV है, जो भारत के साथसाथ चीन के बाजार में भी मौजूद है. भारत में भी नई जनरेशन Seltos को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था. हालांकि, दोनों देशों में बिकने वाली Seltos दिखने में काफी हद तक एक जैसी होने के बावजूद फीचर्स और इंजन के मामले में अलग हैं. आइए जानते हैं दोनों मॉडलों कितना अंतर होता है.

सबसे पहले साइज की बात करें तो चीन और भारत में मिलने वाली Kia Seltos की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में एक जैसी है. चीन वाली Seltos की लंबाई 4,460 mm, चौड़ाई 1,830 mm और ऊंचाई 1,640 mm है. इसका व्हीलबेस 2,690 mm है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। भारत में बिकने वाली Seltos का साइज भी इतना ही है. हालांकि, दोनों मॉडल के बूट स्पेस में अंतर है. चीन वाली Seltos में 483 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि भारत में इसकी कैपेसिटी 447 लीटर है. इस अंतर की एक वजह भारत में मिलने वाला स्पेयर व्हील हो सकता है. चीन वाले मॉडल में स्पेयर व्हील की जगह अलग होने की वजह से ऐसा हो सकता है.
चीन वाली Seltos में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स के मामले में चीन की Seltos भारत वाली Seltos से आगे है. चीन में SUV के केबिन में 27 इंच की अल्ट्रावाइड स्क्रीन दी गई है. इसमें इंफोटेनमेंट और पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए स्क्रीन मिलती है. इसके अलावा ड्राइवर के लिए अलग 10 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है. भारत में Seltos को ट्रिनिटी स्क्रीन सेटअप मिलता है. इसमें ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ AC कंट्रोल के लिए 5 इंच की स्क्रीन दी गई है. यानी भारतीय मॉडल में चीन वाली पैसेंजर स्क्रीन नहीं मिलती.
इसके अलावा चीन वाली Seltos में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 100 kW TypeC चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हीटेड स्टीयरिंग व्हील और 8स्पीकर Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. भारत वाली Seltos में भी इनमें से ज्यादातर फीचर्स मिलते हैं, लेकिन हीटेड सीट, हीटेड स्टीयरिंग और 100 kW चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स नहीं मिलते. हालांकि, दोनों मॉडल में Level2 ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
चीन में ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन
इंजन के मामले में भी दोनों मॉडल में बड़ा अंतर है. चीन वाली Seltos में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. भारत में भी ये दोनों पेट्रोल इंजन मिलते हैं, लेकिन यहां एक अतिरिक्त 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है. पावर की बात करें तो चीन में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 198 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, भारत में यही इंजन 158 bhp की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी दोनों इंजन का टॉर्क समान है, लेकिन चीन वाला मॉडल करीब 40 bhp ज्यादा पावर देता है. वहीं, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दोनों देशों में 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है.
भारत में आ सकता है हाइब्रिड मॉडल
Kia भारत में Seltos का हाइब्रिड वर्जन भी लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि नया हाइब्रिड मॉडल 2027 के बीच से लेकर अंत तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. कुल मिलाकर चीन वाली Seltos कुछ प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन के मामले में आगे है, जबकि भारतीय Seltos में डीजल इंजन का एक्स्ट्रा ऑप्शन मिलता है. ऐसे में दोनों देशों के मॉडल अपनीअपनी जरूरत के हिसाब से अलग खूबियां रखते हैं.



