उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को नई जिम्मेदारी देते हुए डीजी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है, जबकि तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

तबादला सूची के अनुसार, पीयूष मौर्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके अलावा जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद, अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्ल्यू तथा आनंद कुमार को एसपी लोक शिकायत, मुख्यालय से संबद्ध किया गया है.
वहीं, अशोक जैन को आईजी अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय भेजा गया है. सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.



