भारतीय टीम का आयरलैंड के साथ 26 जून से 2 मैचों की T20 सीरीज का आगाज करना है, यह सीरीज 28 जून तक चलने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना जाने वाला है, जिसमें तेज और घातक गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम करने के लिए बोला गया है।

वहीं वरुण चक्रवर्ती भी अपनी इंजरी के कारण टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ BCCI के द्वारा 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, लेकिन इनमें से केवल 11 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। तो आइए आपको बता दें कि इस सीरीज के किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं दिया जाने वाला है।

Team India की प्लेइंग 11 में नहीं मिलेगा कृष्णा और प्रिंस को मौका

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम तो शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है। दरअसल भारतीय टीम के पास पहले से ही अर्शदीप और हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं, तो ऐसे में यही अनुमान लगया जा रहा है कि प्रसिद्ध कृष्णा केवल खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रिंस यादव को भी प्लेइंग 11 से बाहर ही रखा जा सकता है।

दरअसल प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था। इस दौरान प्रिंस ने 2 मैचों में3 विकेट अपने नाम किए, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर गेंदबाजी करने के लिए नितीश कुमार रेड्डी को भेजा सकता है। ऐसे में प्रिंस यादव का खेलना काफी ज्यादा मुश्किल है।

रवि विश्नोई और शिवम दुबे का भी कटेगा Team India से पत्ता

T20 वर्ल्ड कप 2026 में BCCI ने रवि विश्नोई को टीम का हिस्सा नहीं बनाया था, लेकिन इस बार कुलदीप यादव के स्थान पर एक बार फिर से खिलाड़ी की वापसी टीम में कराई गई है।

लेकिन टीम में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के होते हुए रवि विश्नोई को प्लेइंग 11 में जगह मिलना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है। यह हाल शिवम दुबे का भी जो कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आ सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ Team India

आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सुर्यवंशी, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।