भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड के नए इलेक्ट्रिक ब्रांड Flying Flea ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है. फिलहाल इसकी डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू की गई है और आगे चलकर इसे सिलसिलेवार तरीके से दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने Flying Flea C6 को खासतौर पर शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. शुरुआत में इसे शहरदरशहर रणनीति के तहत लॉन्च किया जा रहा है ताकि ग्राहकों को बेहतर बिक्री और सर्विस अनुभव मिल सके.

नई Flying Flea C6 को 2 कलर में पेश किया गया है. ग्राहक इसे Storm Black और Flea Green कलर विकल्पों में खरीद सकते हैं. बाइक का डिजाइन मॉडर्न होने के साथसाथ रेट्रो स्टाइल की झलक भी देता है, जो Royal Enfield की पहचान रही है.

इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

कीमत की बात करें तो Flying Flea C6 की एक्सशोरूम कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है. हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को एक और विकल्प दिया है. अगर ग्राहक बैटरी को खरीदने के बजाय सब्सक्रिप्शन मॉडल चुनते हैं, तो बाइक की शुरुआती कीमत घटकर ₹1.99 लाख रह जाती है. इस मॉडल को BatteryasaService कहा जाता है, जिसमें ग्राहक बैटरी का किराया या सदस्यता शुल्क देकर बाइक खरीद सकते हैं.

सर्विस नेटवर्क का विस्तार

Flying Flea C6 की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने एक नया ओनरशिप और सर्विस नेटवर्क भी तैयार किया है. बेंगलुरु में “हब एंड स्पोक” मॉडल के तहत इसकी सर्विस व्यवस्था बनाई गई है. इसके तहत BTM Layout में एक मुख्य सर्विस हब बनाया गया है, जहां इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसके अलावा शहर के अलगअलग हिस्सों में छोटे सर्विस सेंटर यानी स्पोक सेंटर बनाए गए हैं. ये सेंटर रेगुलर सर्विसिंग, मेंटेनेंस और सामान्य मरम्मत का काम संभालेंगे. इससे ग्राहकों को बेहतर और तेज सर्विस सुविधा मिलने की उम्मीद है.

खरीदारों को मिलेगी ये सुविधा

कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार तेजी से करने के लिए Royal Enfield के मौजूदा शोरूम और सर्विस सेंटर का भी उपयोग कर रही है। इसके लिए “शॉपइनशॉप” मॉडल अपनाया गया है, जिसके तहत Royal Enfield के चुनिंदा शोरूम में Flying Flea ब्रांड के लिए अलग सेक्शन बनाया जाएगा. इससे कंपनी को नए शोरूम खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ग्राहकों तक पहुंच भी तेजी से बढ़ेगी. Flying Flea C6 खरीदने वाले ग्राहकों को 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी दी जाएगी. यानी रास्ते में किसी भी समस्या की स्थिति में कंपनी की सहायता सेवा हर समय उपलब्ध रहेगी.