Honda Elevate ने सितंबर 2023 में भारतीय बाजार में कदम रखा था. अब इस SUV को करीब तीन साल पूरे होने वाले हैं. Honda ने Elevate के साथ मिडसाइज SUV सेगमेंट में एंट्री की थी. इस सेगमेंट में पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियां मौजूद हैं.

शुरुआत में Honda Elevate को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसकी हर महीने करीब 4,000 से 5,000 यूनिट तक बिक्री हो रही थी. हालांकि, समय के साथ मुकाबला बढ़ता गया और ग्राहकों की पसंद भी बदलने लगी. इसका असर Elevate की बिक्री पर भी देखने को मिला.अब कंपनी सेल को फिर से बढ़ाने के लिए Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है.
नए लुक में नजर आएगी Honda Elevate
को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हालांकि, टेस्ट कार को काफी हद तक ढका गया था, इसलिए इसके सभी बदलाव अभी सामने नहीं आए हैं.माना जा रहा है कि 2026 Elevate में बाहर से कुछ छोटे लेकिन जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ फ्रंट बंपर और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए जा सकते हैं. इसके अलावा SUV में नए अलॉय व्हील और बदली हुई टेललाइट्स भी मिलने की उम्मीद है.यानी कंपनी Elevate के पूरे डिजाइन को बदलने के बजाय इसके लुक को थोड़ा नया और आकर्षक बनाने पर ध्यान दे सकती है.
अंदर मिल सकते हैं नए फीचर्स
के केबिन में होने वाले बदलावों की जानकारी फिलहाल पूरी तरह सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद है कि नए मॉडल में अलग केबिन थीम देखने को मिल सकती है.इसके अलावा फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. ये फीचर्स खासकर गर्म मौसम और पार्किंग के दौरान काफी काम आ सकते हैं.
मौजूदा मॉडल में मिलने वाले 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच सेमीडिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स आगे भी मिल सकते हैं. इसके साथ कैमरा बेस्ड ADAS सिस्टम भी जारी रहने की उम्मीद है.
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
नई Honda Elevate facelift में कंपनी मौजूदा इंजन को ही जारी रख सकती है. इसमें 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा.यह इंजन 121PS की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है.
कीमत में कितना बदलाव होगा?
नई Elevate facelift की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास ही रखे जाने की उम्मीद है. फिलहाल Honda Elevate की कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.98 लाख रुपये के बीच है, जो एक्सशोरूम कीमत है. Honda की आने वाले समय में SUV सेगमेंट में और भी बड़ी तैयारी है. कंपनी कुछ ग्लोबल मॉडल्स के हाइब्रिड वर्जन को भारतीय बाजार में लाने पर विचार कर रही है. इसके अलावा Honda 2027 में Alpha 0 SUV के साथ इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी में है.



