सरायगढ़। बिहार में एक पति की हैवानियत ने सबको सन्न कर दिया है। सुपौल जिले में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला डाला है। हैरानी की बात यह भी है कि दोनों ने 10 महीने पहले ही कोर्ट मैरेज किया था। जानकारी के मुताबिक, यहां भपटियाही की लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड3 निवासी संजीव साह ने कथित पत्नी दामिनी देवी की शनिवार रात 10 बजे पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के सातनपट्टी पंचायत के वार्ड5 स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है। आरोपी पति संजीव साह ने भपटियाही थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इंस्टाग्राम पर जानपहचान और बातचीत के बाद 10 महीने पहले ही मुजफ्फरपुर निवासी दामिनी से संजीव साह नेे कोर्ट मैरिज की थी।
महिला ने मौत से पहले दिए गए बयान में पति संजीव साह पर सुनसान जगह पर बुलाकर पेट्रोल छिड़क आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर रतनपुर और भपटियाही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। आग की चपेट में आने के बाद महिला सुनसान जगह से गांव की ओर भागी और बचाने की गुहार लगाई। उसे पहनने के लिए साड़ी दी गई। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती करवाया। बाद में सदर अस्पताल सुपौल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वीरपुर के एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी के पिता किन्नू साह को हिरासत में लिया गया है।
इंस्टाग्राम पर हुई जानपहचान और बातचीत के बाद करीब 10 महीने पहले मुजफ्फरपुर की एक युवती ने सरायगढ़ के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दामिनी और संजीव साह के बीच प्रेम संबंध था और दोनों ने करीब 10 महीने पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार गहरा होने पर शादी कर ली। दोनों में कोर्ट मैरिज शादी के बाद से प्यार में दरार आने लगा। लड़का बीते 23 अक्टूबर को डायवोर्स करने की बात कहने लगा। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लड़की अपने घर मुजफ्फरपुर से 24 अक्टूबर को ही भपटियाही थाना क्षेत्र के कोढली गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दामिनी घटना से पहले अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को संजीव ने उसे मुजफ्फरपुर से बुलाया और बाइक पर बैठाकर विभिन्न जगहों पर घुमाया।
आरोपी संजीव साह के पिता किन्नू साह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। मृतका का पति संजीव साह पंजाब में मजदूरी करता है। संजीव के पिता किनु शाह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वहीं मृतका दामिनी कुमारी के पिता मुजफ्फरपुर जिले के गंडौल निवासी राजकुमार मंडल और उसका भाई कुनाल कुमार को घटना की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है। वहीं भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी और रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटु कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों, महिला के मृत्यु पूर्व बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी संजीव शाह ने भपटियाही थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। संजीव को रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
सुनसान जगह पर ले जाकर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
भपटियाही की लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड3 निवासी संजीव साह ने कथित पत्नी दामिनी देवी की शनिवार रात 10 बजे पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी। युवक ने पत्नी को सुनसान जगह पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के सातनपट्टी पंचायत के वार्ड5 स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास गहरे हरे रंग के कपड़े के टुकड़े, गुलाबी रंग की महिला की चप्पल और 500 एमएल की पानी की बोतल में पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इन साक्ष्यों बारीकी से जांच कर रही है। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसे सुनसान जगह पर ले गया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद उसका सारा सामान, मोबाइल लेकर फरार हो गया।


