Shreyas Iyer : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 30 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में उम्मीद थी कि कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी विनिंग प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे, लेकिन टॉस के वक्त उन्होंने दो बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया। सबसे चौंकाने वाला फैसला युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाने का रहा। वहीं चोट से उबरकर लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर कप्तान ने सबको चौंकाया
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इसके बावजूद चौथे टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है।
ईशान दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अब पूरी तरह फिट होने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। ईशान की मौजूदगी से भारतीय बल्लेबाजी को एक और आक्रामक विकल्प मिला है। हालांकि, वैभव को बाहर रखने का फैसला क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
भुवनेश्वर कुमार की भी हुई छुट्टी, मयंक यादव की एंट्री
भारतीय टीम में दूसरा बदलाव गेंदबाजी विभाग में किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
भुवनेश्वर शुरुआती तीन मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ने में उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने मयंक यादव को Shreyas Iyer ने मौका देने का फैसला किया है। उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने नई चुनौती पेश कर सकती है।
चौथे टी20 के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
चौथे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।



