UP PRD Soilder State Govt Status : उत्तर प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी राहत देते हुए राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें इससे उत्तर प्रदेश में अब प्रांतीय रक्षक दल के 45 हजार जवानों का फायदा मिलेगा। आपको बता दें युवा कल्याण एवं खेल विभाग को आधिकारिक तौर पर सरकारी सेवा व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है, जिससे जवानों को अब राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और सम्मान का लाभ मिलेगा। इस ऐतिहासिक फैसले से पीआरडी जवानों को नौकरी में बड़ा स्थायित्व और नियमित लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।




