PM Surya Ghar Yojana: सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम आदमी के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है. महंगे बिजली बिलों से परेशान लोगों को अब एक पक्का समाधान मिल गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश भर के 55 लाख 82 हजार से ज्यादा परिवारों ने इस योजना के तहत अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगा लिए हैं. इन परिवारों का बिजली बिल अब न के बराबर हो गया है. खास बात ये है कि इनमें अकेले गुजरात के करीब 11 लाख 77 हजार परिवार शामिल हैं.

पीएम मोदी ने गिनाए बड़े फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पीएम मोदी के मुताबिक 55 लाख परिवारों ने अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगाकर एक नई शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि आज लोग केवल बिजली के उपभोक्ता नहीं रहे बल्कि खुद ऊर्जा का उत्पादन कर रहे हैं. गुजरात के 11 लाख घरों का ऊर्जा उत्पादक बनना एक बड़ी कामयाबी है.

“आज पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना का विस्तार हो रहा है। अब तक देश में 55 लाख परिवार अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगा चुके हैं, जिनमें करीब 11 लाख परिवार गुजरात के हैं। ये परिवार बिजली उत्पादक भी बन चुके हैं, जिससे सोलर के प्रोडक्शन, इंस्टॉलेशन और सर्विस में युवाओं को रोजगार मिला pic.twitter.com/h0CzMndeMV

— PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana September 8, 2026

युवाओं के लिए खुले रोजगार के रास्ते

ये योजना सिर्फ बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बूस्ट मिल रहा है. सोलर पैनल बनाने से लेकर उन्हें छतों पर लगाने तक कई तरह के काम बढ़ गए हैं. इसके अलावा सर्विसिंग सेक्टर में भी अचानक बूम आ गया है. पीएम मोदी ने खुद बताया कि इस वजह से अनगिनत युवाओं को नया रोजगार मिला है. मार्केट में कई नए वेंडर उभर कर सामने आए हैं. ये दिखाता है कि कैसे एक सरकारी पहल सीधे तौर पर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है.

गुजरात ने कायम की मिसाल

अगर सिर्फ गुजरात की बात करें तो वहां के आंकड़े बेहद शानदार हैं. राज्य में अब तक 8 लाख 33 हजार से ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन पूरी तरह सफल रहे हैं. इनसे करीब 3,123 मेगावाट की बिजली पैदा हो रही है. सरकार ने सब्सिडी के रूप में 6,030 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार आंकड़े

पूरे देश के स्तर पर भी ये पहल एक क्रांति बन चुकी है. अब तक 46 लाख 94 हजार से ज्यादा इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो चुका है. इसकी बदौलत नेशनल ग्रिड में 16,530 मेगावाट से ज्यादा की सौर क्षमता जुड़ गई है. लोग न केवल मुफ्त बिजली का फायदा उठा रहे हैं बल्कि उनकी अच्छी खासी आर्थिक बचत भी हो रही है. दूसरी तरफ मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रखरखाव के क्षेत्र में कई नए स्टार्टअप्स शुरू हो गए हैं.