बालों की अच्छी देखभाल के बाद भी कई लोगों को बारबार डैंड्रफ की समस्या हो जाती है. सिर की त्वचा से सफेद या पीले रंग की परतें झड़ना और लगातार खुजली होना इसके आम लक्षण हैं. कई लोग इसे सिर्फ एक छोटीसी परेशानी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक डैंड्रफ बने रहने से स्कैल्प की परेशानी बढ़ सकती है. कई बार खुजलाने की वजह से सिर की त्वचा में जलन, लालपन और छोटेछोटे घाव भी हो सकते हैं. कुछ लोगों में डैंड्रफ की वजह से बाल टूटने और झड़ने की शिकायत भी बढ़ जाती है.

पूरी तरह खत्म होने के बाद भी कई लोगों में कुछ समय बाद फिर लौट आता है. ऐसे में लोग बारबार शैंपू बदलते हैं या घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं, लेकिन सही देखभाल न होने पर समस्या बनी रह सकती है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसलिए सिर्फ डैंड्रफ हटाना ही नहीं, बल्कि स्कैल्प की सही देखभाल करना भी जरूरी है. सही जानकारी होने से इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि डैंड्रफ बढ़ाने वाली कौन सी गलतियां लोग अक्सर करते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.
डैंड्रफ बढ़ाने वाली कौन सी गलतियां लोग अक्सर करते हैं?
के अनुसार, डैंड्रफ होने पर कई लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे समस्या बारबार लौट सकती है. सबसे बड़ी गलती यह है कि डैंड्रफ कम होते ही लोग एंटीडैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल बंद कर देते हैं. इसके अलावा कुछ लोग शैंपू को सिर पर लगाते ही तुरंत धो देते हैं, जबकि उसे कुछ मिनट तक स्कैल्प पर रहने देना चाहिए.
कई लोग सिर्फ बाल धोते हैं, लेकिन स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई नहीं करते. जरूरत से ज्यादा हेयर ऑयल, जेल या दूसरे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी डैंड्रफ बढ़ा सकता है. बारबार खुजलाने से भी स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है और परेशानी बढ़ सकती है.
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
डैंड्रफ से राहत पाने के लिए सबसे पहले एंटीडैंड्रफ शैंपू का सही तरीके से इस्तेमाल करें. शैंपू को स्कैल्प पर लगाकर कुछ मिनट तक रहने दें, फिर पानी से धो लें. बालों और स्कैल्प को साफ रखें और जरूरत के अनुसार नियमित रूप से बाल धोएं. बहुत ज्यादा तेल, हेयर स्प्रे या दूसरे हेयर प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें.
अगर एक शैंपू से फायदा नहीं मिल रहा है, तो बिना बारबार प्रयोग करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें. साथ ही संतुलित खानपान और तनाव कम रखने की कोशिश करें, क्योंकि ये भी स्कैल्प की सेहत पर असर डाल सकते हैं.
कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है?
अगर कई हफ्तों तक एंटीडैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करने के बाद भी डैंड्रफ कम न हो, सिर में बहुत ज्यादा खुजली, लालपन, दर्द या जलन बनी रहे, तो डॉक्टर से जरूर मिलें. इसके अलावा अगर स्कैल्प पर पपड़ी, सूजन या पस जैसी समस्या दिखाई दे या बाल तेजी से झड़ने लगें, तो भी जांच करानी चाहिए. कई बार डैंड्रफ जैसी दिखने वाली समस्या किसी दूसरी त्वचा की बीमारी भी हो सकती है. ऐसे में सही कारण पता करके इलाज कराना जरूरी होता है.



