Health Benefits Of Black Seeds: आयुर्वेद में ऐसी कई प्राकृतिक चीजों का उल्लेख मिलता है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करती है। इन्हीं में से एक है कलौंजी के बीज। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

खासतौर पर, डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी किसी वरदान से कम नहीं है। कई शोध बताते हैं कि खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है।
कलौंजी खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे
-
वजन घटाने में कारगर
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कलौंजी आपकी मदद कर सकती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और फैट को बर्न करने में सहायक है। गुनगुने पानी में कलौंजी का पाउडर और शहद मिलाकर पीना वजन घटाने का बेहतरीन तरीका है।
-
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैटी एसिड्स शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
-
याददाश्त की समस्या को दूर
बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त की समस्या को दूर करने में फायदेमंद है। इसे शहद के साथ चबाकर खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
-
मौसमी बीमारियों से बचाव
कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे आप वायरल इन्फेक्शन और अन्य मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
-
पाचन तंत्र को करता दुरुस्त
पाचन तंत्र के लिए भी कलौंजी उपयोगी मानी जाती हैं। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करने में सहायक होती है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर तरीके से होता हैं। पेट में गैस, अपच, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं में यह राहत दे सकती हैं।



