Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस को घर से गायब नाबालिग लड़कियों को बरामद करने में सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत चारों लड़कियों को सकुशल बरामद किया. बरामद की गई लड़कियां 7, 8, 9 और 10 क्लास की छात्रा है. बरामद लड़कियों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है. पुलिस टीम ने लगभग 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद लड़कियों को बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, चारों लाडकियों को मथुरा जिले के वृंदावन से सकुशल बरामद किया गया है. SSP के निर्देश पर लापता लड़कियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था. SSP ने पुलिस टीम को ₹25000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया.
अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम अहमदपुरा की चार नाबालिग लड़कियां जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष है, 20 क जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट घर से बिना बताए गायब हो गईं. ये लड़कियां 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं. परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी.
15 घंटे में पुलिस को मिली सफलता
SSP नीरज जादौन के निर्देश पर तुरंत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया. ऑपरेशन स्माइल के तहत तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने लगभग 110 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की पड़ताल की और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाई. लगभग 15 घंटे के अंदर चारों लड़कियों को जनपद मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया.
लापता चार लड़कियां बरामद
SSP नीरज जादौन ने सफल टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियां परिजनों की डांट या घरेलू कारणों से घर से चली गई थीं, कोई अपहरण जैसी घटना नहीं हुई है. पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया होगा. एसपी ने कहा कि उनके मातापिता और बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी जिससे कि आगे एक घटना ना हो सके.



