Ram Mandir Donation Row: इस वक्त पूरे देश में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की चर्चा हो रही है. यह मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. इस पर खूब सियासत भी हो रही है. सबसे पहले इस मसले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था. इसके बाद दान में कथित हेरफेर को लेकर कई खुलासे हुए और लगातार हो भी रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित की गई. उसने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. बावजूद इसके अभी तक इस मामले में कोई FIR नहीं की गई है.

वहीं, अब रामलला को दान में दिए ‘चांदी के कागभुसुंडि’ के गायब होने की खबर है. इसको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है. उन्होंने कहा कि अब दान में दिए गए ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय खबर आई है. जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावाचंदादान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाकी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फरार न हो सकें.

SIT की जांच क्या हासिल कर लेगी अखिलेश

सपा चीफ ने आगे कहा कि जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जांच क्या हासिल कर लेगी और खासतौर से तब जब ये ‘जांच’ से ज्यादा ‘ढांक’ के लिए बनी है या फिर ‘बांट’ के लिए. दरअसल, यह पूरा मामला थमने के बजाय और बिगड़ता ही जा रहा है.

FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है।

अब दान में दिये गये कागभुसुंडि के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन चढ़ावाचंदादान चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे pic.twitter.com/tMkP7QSEAF

— Akhilesh Yadav June 24, 2026

खबर अपडेट की जा रही है….