MP Crime: मध्य प्रदेश से एक ऐसी ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रेह जाएंगे. दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति और उसकी पड़ोसन की बात चीत की रिकॉर्डिंग को म्यूज़िक सिस्टम पर बजाकर पूरे इलाके को सुना दी. जिसके बाद पड़ोसन ने जहर खा लिया. इतना ही नहीं, इसके बाद महिला की लाश को उसके परिवार वालों ने महिला की लाश को बीच सड़क रख दिया.

प्राइवेट ऑडियो हुई लीक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक महिला ममता यादव के परिवार का कहना है कि वो अपने पड़ोसी सुरेंद्र यादव को जानती थी और उनसे बातचीत करती थी. इन बातचीत में से कुछ की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरेंद्र के मोबाइल फ़ोन में सेव थीं. इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा के हाथ लग गईं. जिसके बाद उसने प्राइवेट बातचीत वाली डिवाइस को म्यूज़िक सिस्टम से जोड़ा और उसे तेज़ आवाज़ में बजा दिया ताकि पूरा मोहल्ला उसे सुन सके. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जिसके बाद बदनामी होने की वजह से ममता मानसिक रूप से परेशान होने लगी और उसने ये कदम उठाया.

बनाएं वीडियो और हर महीने कमाएं लाखों रुपये, बिहार सरकार का ऑफर; जानिये शर्तें समेत अन्य जरूरी डिटेल

जब पति गया तो ममता ने…

जिसके बाद 17 अगस्त को ममता के पति रामहेत यादव काम के सिलसिले में फल मंडी गए थे जिसके बाद उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे. घर पर अकेले होने पर ममता ने एक खौफनाक कदम उठाया और जहर खा लिया. घर लौटने पर पति ने उसे उल्टी करते हुए पाया और पास ही ज़हर की एक बोतल पड़ी देखी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

महिला ने गले में डाली फूलों की माला और बूम! आखिर किसने करवाई थी Rajiv Gandhi की हत्या? मकसद सुन चौंक जाएंगे