Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची क्लासरूम में अचानक गिरकर बेहोश हो गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में स्पोर्ट्स पीरियड पूरा कर क्लासरूम में लौटने के बाद बच्ची को दिल का दौरा आने की आशंका जताई जा रही है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 की सुबह लगभग 9:52 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को लवली पब्लिक स्कूल, मयूर विहार की 9 साल की छात्रा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई. बच्ची को बेसुध हालत में तुरंत मालिक रेडिक्स हेल्थ केयर, निर्माण विहार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्पोर्ट्स पीरियड के बाद क्लास में गिरकर हुई बेहोश

प्राथमिक जांच के दौरान जब पुलिस ने स्कूल के क्लासरूम की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें बच्ची अचानक फर्श पर गिरकर अचेत होती दिखाई दे रही है. स्कूल सूत्रों और शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची स्पोर्ट्स पीरियड खत्म होने के बाद क्लास में वापस आई ही थी कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था.

पांडव नगर थाना पुलिस जांच में जुटी

पांडव नगर पुलिस स्टेशन की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य संबंधित डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत बच्ची के मातापिता, सहपाठियों और संबंधित स्कूल अधिकारियों/शिक्षकों के आधिकारिक बयान दर्ज किए जा रहे हैं.