भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इस सीरीज में भारतीय टीम में कई अहम खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया है। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली , हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी का नाम शामिल है। दरअसल यह खिलाड़ी अपनी इंजरी के कारण इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

वही मैनेजमेट टीम में रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जो कि टीम कि एक सबसे मजबूत कड़ी है उन्हें वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आराम करने के लिए कहा है, लेकिन इन खिलाड़ियों की जल्द ही टीम में वापसी होने वाली है और खिलाड़ी मैदान में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। तो आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं कि इन खिलाड़ियों कब टीम इंडिया में वापसी होने वाली है।

इन खिलाड़ियों का कटेगा Team India से पत्ता

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज पर विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा टीम में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन भारतीय टीम को इस सीरीज के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है। जहां पर वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भी 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है।

इस सीरीज के लिए टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का होना काफी ज्यादा जरुरी है, इसलिए इस सीरीज में इन सभी खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराने का फैसला लिया गया है।

विराट की वापसी के बाद यशस्वी जायसवाल की होगी Team India से छुट्टी

दरअसल मौजूदा समय में विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल टीम में अपनी भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे है। वही अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह मिलना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। इंग्लैंड दौरे पर किंग कोहली की वापसी होने के बाद जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

गुरनूर बरार की जगह जसप्रीत बुमराह की Team India में वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ तेज और घातक गेंदबाद जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के होते हुए उनका प्लेइंग 11 का हिस्सा बनना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

इसलिए खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर भी टीम से बाहर किया जा सकता है। क्योंकि इस दौरे के लिए अनुभवी गेंदबाज का टीम में होना काफी ज्यादा जरुरी है।

हर्ष दुबे की जगह हार्दिक पंड्या की Team India में होगी वापसी

ऑलराउंडर खिलाड़ियों में अगर फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वह हार्दिक पंड्या हैं, क्योंकि वह अपनी गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी से काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं।

हालांकि इंजरी के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टीम से बाहर रखा गया था और उनके स्थान पर हर्ष दुबे को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद हर्ष दुबे भी टीम से बाहर नजर आने वाले हैं।