New Rules 1 July 2026: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ नए नियम साथ लाती है. जून का महीना अब बस खत्म होने को है और जुलाई का महीना शुरू होने की कगार पर है. भारत में 1 जुलाई 2026 से कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम बदल रहे हैं, जिनका ग्राहकों और करदाताओं पर सीधा असर होगा. इन नए नियमों में UPI से PF की निकासी से लेकर डीए में बढ़ोतरी, LPG की कीमतों में बदलाव जैसी कई चीजों के होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं 1 जुलाई 2026 से क्याक्या बदलाव होने जा रहे हैं.

ITR फाइल करने की डेडलाइन
नौकरीपेशा और बिना ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए सैलरीड इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. यानी कि सैलरी पाने वाले कर्मचारी और वे लोग जिनकी इनकम कैपिटल गेन्स, हाउस प्रॉपर्टी या ऐसी दूसरी नॉनबिजनेस इनकम से होती है जिसके लिए ऑडिट की जरूरत नहीं है, उन्हें ITR1 और ITR2 फॉर्म भरने होंगे.

HDFC क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम
1 जुलाई से नए वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही शुरू हो रही है. इस मौके पर HDFC Bank ने अपने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव करने जा रहा है. पहले लागू हो चुके कुछ बदलावों के अलावा 1 जुलाई 2026 से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम लागू होंगे कुछ बदलाव पहले ही लागू हो चुके हैं, जबकि 1 जुलाई 2026 से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम लागू होंगे.

नए नियम के अनुसार, 1 जुलाई से HDFC बैंक Regalia Gold क्रेडिट कार्ड यूजर्स को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस पाने के लिए हर तिमाही में खर्च की एक नई सीमा पूरी करनी होगी. इस पॉलिसी के तहत, ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस पाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60000 रुपये खर्च करने होंगे.

LPG, CNG और PNG की कीमतों में संभावित बदलाव
हर महीने की पहली तारीख्र की तरह 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की समीक्षा करेगी. इस दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के लिए भी नए रेट जारी किए जाएंगे, जिसका हवाई जहाजों की टिकट की कीमतों पर बड़ा असर पड़ेगा.

UPI निकाला जा सकेगा PF
1 जुलाई से UPI से PF निकालना ATM से कैश निकालने जितना आसान हो जाएगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के जुलाई में अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च करने की उम्मीद है. इस सुविधा के शुरू होने के साथ EPFO सब्सक्राइबर्स UPI के जरिए अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF का पैसा निकालने में कुछ दिन नहीं, बल्कि चंद मिनट लगेंगे.
पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
विदेश मंत्रालय ने एक दशक से भी अधिक समय के बाद पासपोर्ट फीस में भारी बढ़ोतरी की है. 1 जुलाई से लागू नए नियमों के तहत, 36 पेज के नए या रीइश्यू पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगी. यानी कि सीधे 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, तत्काल सर्विस के लिए अब पहले के 3500 की जगह 5000 रुपये देने होंगे. 60 पेज के जंबो पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाकर 6000 रुपये तक कर दी जाएगी.

रेलवे पेनल्टी के नियमों में बदलाव
1 जुलाई से बिना टिकट यात्रा करने पर डबल जुर्माना देना होगा. नए नियमों के तहत, जुर्माने की राशि को 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जा रहा है. साथ ही अब से अगर कोई पुरुष महिला कोच में सफर करते हुए पाया गया, तो उस पर 2500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है.

फ्री में अपडेट होगा आधार
UIADAI ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई से अगले छह महीने के लिए आधार अपडेट को मुफ्त कर दिया है. पहले आधार में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए 75 रुपये देने पड़ते थे.