
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से रिश्तों को तार- तार कर देने का मामला सामने आया है। जहाँ एक दो बच्चों के पिता ने ममता और समाज की सारी मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। पति ने अपनी पत्नी की जिद और पसंद के आगे अपने सुहाग व परिवार के रिश्तों को पीछे छोड़ दिया और उसे उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मिश्रिख गांव की हैं। जहां विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं ,जिनकी उम्र 16 और 14 साल बताई जा रही है। परिवार के लोग अच्छे से रह रहे थे, तभी अचानक उनकी पत्नी 28 सितम्बर को घर से कही चली गई।
प्रेमी के साथ जाने दिया, बोली- ‘अब राहुल के साथ ही रहूंगी’
परिवार के लोगों से पूछताछ करने पर उसका कुछ पता नहीं चल तब विपिन ने अपनी पत्नी के लापता होने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। वहीं कुछ दिन बीत जाने के बाद विपिन की पत्नी वापस घर लौट आई, लेकिन वह अपने पति के साथ नहीं रहूूगी बोली उसने अंबेडकर नगर निवासी राहुल के साथ रहने की इच्छा अपने पति को बताई।
महिला की फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
विपिन ने अपनी पत्नी से राहूल के बारे में पूछताछ की। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पूछताछ में विपिन की पत्नी ने बताया कि, हमारी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे -धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और महिला ने उसके साथ रहने का फैसला कर लिया। इसके बाद विपिन ने तहसील पहुंचकर कागजी कार्रवाई शुरू की गई।
विपिन ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजा दिल्ली
हनुमान मंदिर के सामने महिला और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर लिया। विपिन ने अपनी पत्नी को खुद गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए विदा कर दिया। विपिन ने कहा कि, अब उनका पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने दोनों की खुशहाल जिंदगी की कामना भी की। पिता और माता के इस फैसले से 16 और 14 साल बच्चोें इसका असर कैसा पड़ेगा।



