नेल पेंट हटाने वाला रिमूवर हो गया है खत्म, ट्राई करें ये घरेलू तरीके, इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें अचानक कहीं जाना हो और नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाए। तब यह छोटीसी परेशानी भी बड़ी लगने लगती है। खासकर जब जल्दी कहीं निकलना हो और नेल पॉलिश हटानी हो। ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से नेल पेंट हटा सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। ताकि नाखूनों को नुकसान न पहुंचे। कई घरेलू उपाय नेल पॉलिश को ढीला करने में मदद करते हैं। आगे जानिए ऐसे ही कुछ आसान तरीके और उनसे जुड़ी जरूरी बातें, जिनका ध्यान रखकर आप बिना रिमूवर के भी नेल पेंट हटा सकती हैं।

नेल पेंट हटाने वाला रिमूवर हो गया है खत्म, ट्राई करें ये घरेलू तरीके, इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट

नेल पेंट हटाने के लिए आप अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट जैसे हैंड सैनिटाइज़र/परफ्यूम यूज कर सकती हैं। इनमें अल्कोहल होता है जो नेल पॉलिश को हटाने में मदद करता है। इसके लिए कॉटन पर लगाकर नाखून पर रगड़ें।

सिरका और नींबू

नेल पेंट हटाने के लिए लिए आप 1 चम्मच सिरका में कुछ बूंदें नींबू की मिला सकती हैं। इसके लिए पहले नाखून गुनगुने पानी में भिगोएं, फिर इस मिश्रण से साफ करें।

नई नेल पॉलिश लगाकर तुरंत पोंछना

अगर आप नई पॉलिश लगाकर तुरंत उसे पोंछेंगी तो पुरानी परत को हटाने में मदद मिलेगी। इसे तुरंत कॉटन से पोंछने पर दोनों हट सकती हैं।

टूथपेस्ट

नेल पेंट को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकतेहैं। थोड़ा रगड़ने से पॉलिश हल्की पड़ती है। ज्यादा जोर से न रगड़ें।

इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियां

बिना रिमूवर के नेल पेंट हटा रही हैं और कोई घरेलू उपाय अपना रही हैं तो ज्यादा रगड़ने से बचें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे नाखून कमजोर और रूखे हो सकते हैं।

  1. मॉइस्चराइज़र या क्यूटिकल ऑयल जरूर लगाएं। ये तरीके नाखून और स्किन को ड्राई कर सकते हैं।
  2. कटेफटे या संवेदनशील स्किन पर न लगाएं। इससे जलन या इरिटेशन हो सकती है।
  3. बारबार ऐसे तरीकों का इस्तेमाल न करें। ये इमरजेंसी के लिए हैं, रेगुलर यूज़ से नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply