मई के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। वहीं 11 मई 2026 को पराक्रमी और साहसी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि मेष राशि में पहले से बुध और सूर्य गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मंगल का मेष राशि में गोचर त्रिग्रही संयोग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग से किनकिन राशि के लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।
वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए कुंडली में 12वें भाव में सूर्य और मंगल की युति बनेगी। ऐसे में इन जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। कामकाज में अच्छी पकड़ बनाए रखना होगा और अधिकारियों संग कामकाज को लेकर तनाव हो सकता है। आपको लेनदेन के मामले में बचकर रहना होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह युति आपके स्वभाव को उग्र बना सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो किसी के साथ कामधंधे में साझेदार हैं, उनको पार्टनर संग दिक्कतें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतारचढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल की युति चौथे भाव में होगी। आपके सुखसाधनों में वृद्धि के योग हैं और पारिवारिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग पिछले कई दिनों किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी में हैं, तो उनको कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इस दौरान सेहत संबंधी मामलों में सावधान रहना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि में सू्र्य और मंगल की युति आपके धन भान यानी की दूसरे स्थान पर होगी। इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचना चाहिए। मीन राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। वहीं योजनाओं को फलीभूत करने में दिक्कतें आ सकती हैं।





