17 साल का प्रेमी, 16 साल की प्रेमिका… पेड़ पर लटका था गले मिला शव!


बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव सोमवार को जंगल में पेड़ पर लटकता मिला। दोनों 9 दिनों से लापता थे। प्रेमिका के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव की जांच की। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों के हॉरर किलिंग की भी चर्चा गांव में चल रही है।

फरीदपुर के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 27 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। अगले दिन किशोरी के परिवार वालों ने गांव के ही 17 वर्षीय किशोर और उसके परिवार वालों के खिलाफ लड़की को बहलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे। दोनों के शव एक-दूसरे से चिपके हुए थे और एक ही रस्सी से लटक रहे थे।

पुलिस को दी गई जानकारी
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। दोनों शव कई दिन पुराने होने के कारण गल चुके थे। एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीईओ संदीप सिंह मौके पर पहुंच की स्थिति की जांच की। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। शव गले होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के लिए दोनों की हड्डी और बिसरा के सैंपल लिए गए हैं।

गले मिलने की अवस्था में शव
प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ पर गले मिलने की अवस्था में एक ही रस्सी से लटका मिला। कहा जा रहा है कि प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर किशोरी के परिवार वालों ने घर में कैद कर दिया था। उसके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसी बीच 27 सितंबर को मौका मिलने पर दोनों घर से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, किशोरी और उसके प्रेमी के घर गांव में आसपास है। दोनों की एक-दूसरे से रिश्तेदारी भी है। इस वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। पिछले साल उनके प्रेम संबंधों की चर्चा गांव में शुरू हो गई।

किशोरी के परिवार वालों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने उसे घर में कैद कर दिया। 27 सितंबर को दोनों परिवार वाले खेत पर काम करने गए थे। इसी दिन मौका पाते ही दोनों घर से भाग निकले। मामला पुलिस तक पहुंचा। लड़की के परिजनों ने प्रेमी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। दोनों के मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहे थे। इस कारण दोनों के लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी।

जंगल में मिला था शव
सोमवार को गांव से पश्चिम दिशा में प्रेमी युगल के शव जंगल में एक पेड़ पर लटके मिले था। प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी को पेड़ की डाल पर बांधा और उसके एक-एक सिरे गले में कसकर फंदे से लटक गए। उनके शव एक दूसरे से गले मिले थे। पोस्टमार्टम में दोनों शव करीब एक सप्ताह पुराने बताए गए हैं। जहर की जांच के लिए दोनों की हड्डी और बिसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं, गांव में दोनों की हत्या कर शव लटकाने की चर्चा है।

एसपी साउथ ने दी जानकारी
मामले में बरेली एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि गन्ने के खेत में एक पेड़ पर लड़का और लड़की के शव लटके हुए मिले। दोनों के शव कई दिन पुराने हैं, जिससे पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लड़की के परिजनों ने किशोर और उसके घरवालों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply