(Gazab Viral) Priyanka Chopra In Mahakumbh 2025: प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी करके विदेश में शिफ्ट हो गईं हों लेकिन भारतीय परंपराओं में वे आज भी गहरी आस्था रखती हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पवित्र स्न्नान के लिए पहुंची हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक जारी रहेगा। महाकुंभ दुनियाभर से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। इस धार्मिक मेले में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी प्रयागराज पहुंची हैं।
प्रिंयका होंगी महाकुंभ में शामिल
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे कार में बैठी हुई हैं और शहर की सड़कों पर यात्रा करते हुए शहर की झलक दिखा रही हैं। इस वीडियो से पता चल रहा है कि प्रिंयका महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा समय-समय पर भारत के लिए आस्था दर्शाती रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने धार्मिक यात्रा की हो। पिछले साल उन्होंने अपने परिवार के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन किए थे और इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा प्रियंका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर भी अपने परिवार के साथ गई थीं।
इस देश के पास दुनिया की 5 सबसे खतरनाक मिसाइलें एक बटन में तबाह हो जाएगी पूरी दुनिया भारत का क्या होगा हाल?
क्या है प्रियंका का वर्क फ्रंट?
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल हॉलीवुड में व्यस्त हैं और उनके कई आगामी प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने बॉलीवुड में आखिरी बार 2016 में “स्काई इज पिंक” फिल्म की थी। इस समय वे “द ब्लफ” “हेड्स ऑफ स्टेट्स” “सिटाडेल सीजन 2” और जोनास ब्रदर्स के साथ एक हॉलिडे फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ भी दिखाई दे सकती हैं इस खबर की अफवाहें चल रही हैं।
लव या अरेंज! गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने क्यों की गुपचुप शादी? जानें कैसे बनी ये खास जोड़ी