DA Hike 2025 : केंद्र के बाद राज्य के कर्मचारियों की सैलरी में 6,120 रुपये इजाफा, सरकार पर 9,840 करोड़ का बढ़ेगा बोझ…

Gazab Viral (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ौतरी की सौगात दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद महंगाई भत्ता (DA Hike) अब 55 प्रतिशत हो गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी सौगात मिलने जा रही है। 

 

पहला महंगाई भत्ता संशोधन
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर साल दो बार महंगाई भत्ता (DA Hike) संशोधित किया जाता है। महंगाई भत्ते में संशोधन से सीधे तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होती है। वहीं, केंद्र के बाद अब राज्य सरकार भी महंगाई भत्ते में संशोधन का लाभ देगी। यह सौगात लाखों कर्मचारियों को जल्द ही मिल सकती है। 

 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली खुशखबरी 
 

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) और पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि के बाद राजस्थान के 10.40 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों (DA Hike) को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। केंद्र में एक जनवरी से दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के साथ ही राज्य में कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बढ़ोतरी का रास्ता खुल गया है। सरकार की ओर से यह तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
 

राज्य सरकार की ओर से बढ़ी हुई राशि संभव है कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा की जाए। वहीं पेंशनरों को नकद लाभ दिया जा सकता है। राज्य के 6.50 लाख सेवारत कर्मचारियों और 3 लाख 90 हजार से अधिक पेंशनर्स को इसका फायदा होगा। कर्मचारियों की सैलरी भत्ते (Salary Hike) में बढ़ौतरी से राज्य पर करीब 820 करोड़ रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं, सालाना बोझ 9,840 रुपये का पड़ेगा।  

कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
 

केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike) होगी। इस बढ़ौतरी से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-महंगाई राहत एक जनवरी से 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएंगे। यह वृद्धि 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार पर ही होगी। कर्मचारियों के लिए राम नवमी पर सरकार यह सौगात दे सकती है।  

सैलरी में होगा बंपर इजाफा
 

महंगाई भत्ते (DA Hike) कें दो प्रतिशत की बढ़ौतरी से जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 25,500 रुपये है, उनको सालाना 6120 रुपये का लाभ होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कर्मचारयों को ग्रोस सैलरी में 2 प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी।कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 13515 रुपये से बढ़कर 14025 रुपये हो जाएगा।यानी मंथली बढ़ौतरी 510 रुपये की होगी।कर्मचारियों के खाते में तीन माह के एिरयर के साथ सैलरी आ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *