ईद पर इतनी बैरिकेडिंग? ईदगाह पहुंचकर योगी से झगड़ पड़े अखिलेश, बोले यूपी पुलिस ने मुस्लिमों से मिलने से रोका..

Eid Ul Fitr 2025: देश में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर के अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अता किया जा रहा। उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक लगाने के बाद सुबह से ही शहर से लेकर गाँव तक घरों-मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। इधर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें ईदगाह जाने से रोक रही थी।

इतनी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मैं आज यहां आ रहा था तो पुलिस ने जानबूझकर मुझे रोका। आधे घंटे तक उलझाने के बाद मेरी गाड़ी को परमिशन दी गई। जब मैंने जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मुझे इससे क्या समझना चाहिए? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है ताकि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल न हों? भाजपा इस देश को संविधान के अनुसार नहीं चला रही है। ऐसी बेरिकेडिंग कभी देखी थी।

अमन-चैन की दुआ

राज्य के करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों पर लाखों मुसलमानों की भीड़ इक्कठी है। अल्लाह की इबादत में सबका सिर झुका हुआ है। नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा -व्यवस्था की गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। आगरा में आजाद समाज पार्टियों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों के ऊपर फूल बरसायें। मुरादाबाद में मनाही के बाद सड़कों पर एक भी मुसलमान नहीं है। देश में अमन-चैन बना रहे, इसकी दुआ की जा रही है।

यूपी में सड़क पर नमाज से रोक

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यूपी सरकार के सख्त हिदायत के बाद अगर किसी ने मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा। संभल में तो घर की छतों पर नमाज पढ़ने से रोक लगाई गई है। मुरादाबाद में सड़क पर एक भी नमाजी नहीं दिख रहे जबकि पिछले साल ईदगाह के चारों तरफ नमाजियों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *