UP Board Result 2025: खत्म होने वाला है 54 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, इस लिंक से चेक करें 10वीं- 12वीं के मार्क्स..

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट डेट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड आज 10वीं- 12वीं के नतीजे की डेट की घोषणा कर सकता है। हालाँकि बोर्ड ने इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

इन लिंक पर चेक करें UP Board Result 2025

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.nic.in

ऐसे चेक करें UP Board Result 2025

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • ‘रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
    रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

24 फ़रवरी से 12 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक दो शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में कुल 54.38 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के विद्यार्थी थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में इससे कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलता है। वहीं, अगर कोई छात्र इस परीक्षा में भी पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाता, तो उसे फेल घोषित कर दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *