Pakistani Cricketer : पिछले
कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी रहा था। ऐसे में भारत ने
पाकिस्तान से सारे नाते तोड़ दिए थे। वहीं इससे पाकिस्तानी जनता और वहाँ के
सेलेब्रिटी काफी बौखलाए हुए थे। ऐसे में अब एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी
भारत के खिलाफ अपना मुंह खोला है।
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज (Pakistani Cricketer) कामरान
अकमल ने भारत को अद्भुत लोगों का देश बताया, लेकिन यह एक व्यक्ति और उसकी
राजनीति के हाथों बंधक बना हुआ है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर (Pakistani Cricketer) अकमल ने कहा, ‘भारतीयों को
अर्थव्यवस्था की चिंता करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि, “हम कई दौरे पर गए
हैं। भारत अद्भुत लोगों का देश है। एक व्यक्ति अपनी राजनीति के लिए पूरे
देश को दांव पर लगा रहा है।
लोगों को यह तय करना होगा कि भारत के लिए क्या बेहतर है, देश को कैसे
चलाना है, अर्थव्यवस्था को कैसे स्थिर रखना है और कैसे संबंध बनाने हैं,”
अकमल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रस्तुतकर्ता बादामी ने कहा,
“एक अरब लोगों का भविष्य एक मूर्ख के हाथों में है और वह सभी के साथ खेल
रहा है।”
मोदी के खिलाफ बोलते नजर आए कामरान अकमल
यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिनों से अधिक समय तक चली
शत्रुता के बाद संघर्ष विराम पर सहमत होने के लगभग एक सप्ताह बाद आई है।
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय
सेना ने पाकिस्तान में हवाई हमले कर कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
लेकिन, पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने भारत को डरा दिया है।
पहले भी दे चुके विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर (Pakistani Cricketer)
कामरान अकमल ने कुछ भारत के खिलाफ बोला हो। पहले भी भारतीयों पर और भारतीय
खिलाड़ियों पर तीखी टिप्पणी कर चुके है। पहले भी वह अर्शदीप सिंह और भारतीय
सिखों को लेकर काफी कुछ बोल चुके है।
इसके लिए उन पर माफी का काफी दबाव बभी बनाया गया था। वहीं हरभजन सिंह
जैसे खिलाफी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर (Pakistani Cricketer) कामरान के खिलाफ
हो गए थे।