Featured Image

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में फोन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को एक युवती ने पीछा कर पकड़वाने में मदद की. युवती ने अपनी स्कूटी से बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

26 वर्षीय खुशी माहेश्वरी नाम की युवती, जो  पेशे से डांसर हैं. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को खुशी स्कूटी से जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन छीनने की कोशिश की. खुशी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसका हाथ पकड़ लिया और फोन छीनकर दोनों बाइक से भागने लगे.

स्कूटी से मारी टक्कर

इसके बाद खुशी ने बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उनकी बाइक में स्कूटी से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए. खुशी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से दोनों को पकड़ लिया.

सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान 19 वर्षीय समीर उर्फ कचरा, निवासी भलस्वा डेरी और 19 वर्षीय मोहित उर्फ मोहिता, निवासी मुकुंदपुर के रूप में हुई है.

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

नॉर्थ वेस्ट जिला की डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि समीर पहले भी स्नेचिंग और आर्म्स एक्ट के मामलों में बुराड़ी थाने से पकड़ा जा चुका है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. खुशी की इस पहल की डीसीपी आकांक्षा यादव ने सराहना की है. पुलिस ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और इनाम देने की घोषणा की है.

#WATCH दिल्ली: डीसीपी, दिल्ली पुलिस आकांक्षा यादव ने बताया, “कल एक स्नैचिंग की घटना हुई थी जिसमें डांसर और इन्फ्लुएंसर खुशी महेश्वरी से दो स्नैचर फ़ोन छीन के भाग रहे थे। खुशी महेश्वरी ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों चोरों का पीछा किया और अपनी स्कूटी से उनको टक्कर मारी। लोगों ने चोरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।”

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026