3 दिन पहली तो 3ˈ दिन दूसरी पत्नी संग रात गुजारेगा पति, दो पत्नियों के बीच हुआ बंटवारा, रविवार को मिलेगी छुट्टी, अनोखा मामला

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पति-पत्नी विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। यहां पंचायत ने दो पत्नियों के बीच पति का बाकायदा बंटवारा कर दिया। यह अनोखा फैसला आपसी विवाद को खत्म करने के लिए लिया गया, जिसे सभी पक्षों ने स्वीकार कर लिया है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव में रहने वाला एक मुस्लिम युवक अपनी दो पत्नियों के साथ रहता है। युवक की पहली शादी अरेंज मैरिज है, जबकि दूसरी शादी उसने लव मैरिज की थी। दोनों पत्नियों के बीच पति को अपने साथ रखने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। बात इतनी बढ़ गई कि घर का झगड़ा थाने तक पहुंच गया।

लगातार हो रहे विवाद को देखते हुए पुलिस ने मामले को गांव के बुजुर्गों और पंचायत के जरिए सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें पति और उसकी दोनों पत्नियां मौजूद रहीं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पंचायत में सभी पक्षों की बात विस्तार से सुनी गई।

काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पंचायत ने एक बीच का रास्ता निकाला। पंचायत ने फैसला सुनाया कि पति सप्ताह के पहले तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार पहली पत्नी के साथ रहेगा। वहीं गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। इसके अलावा रविवार का दिन पति के लिए अवकाश घोषित किया गया।

पंचायत के फैसले के मुताबिक, रविवार को पति अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है। वह चाहे तो अकेले किसी शांत स्थान पर समय बिता सकता है या जहां चाहे जा सकता है। पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी विशेष परिस्थिति में एक-दो दिन आगे-पीछे करने की छूट भी दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए दोनों पत्नियों की सहमति जरूरी होगी।

इस फैसले को औपचारिक रूप देने के लिए पति और दोनों पत्नियों के बीच लिखित समझौता कराया गया, जिस पर तीनों ने हस्ताक्षर किए। पंचायत का मानना है कि इस व्यवस्था से रोज-रोज के झगड़े खत्म होंगे और परिवार में शांति बनी रहेगी।

गांव में यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसे पंचायत की सूझबूझ बता रहा है, तो कोई इसे पारिवारिक विवाद सुलझाने का अनोखा तरीका कह रहा है। फिलहाल पंचायत के इस फैसले से मामला शांत हो गया है।

Leave a Reply