
Guess Who: इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाओं के बारे में आप जानते होंगे, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं. आज महिला दिवस के खास मौके पर 32 साल की एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट दिया. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए हैं.आज दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने एग्स फ्रीज कराए हैं.
)
आकाक्षां ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके लिए बीते दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे. उन्हें रोजाना खुद को सुई लगानी पड़ी, शरीर में सूजन और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ा, दवाइयां लेनी पड़ी और आखिर में सर्जरी भी करानी पड़ी. एक्ट्रेस ने महिला शरीर की ताकत की तारीफ करते हुए इसे बेहद अद्भुत बताया.
महिला दिवस के मौके पर आकांक्षा ने अस्पताल के बेड पर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ‘कल मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए. मैंने ये बात शेयर करने का प्लान नहीं किया था, लेकिन आज मुझे सही दिन लगा. महिला का शरीर सच में कमाल का होता है. बीते दो हफ्ते काफी मुश्किल रहे. हर दिन मोटी सुई से खुद को इंजेक्शन लगाना, हार्मोनल बदलाव, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, बार-बार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और फिर सर्जरी. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं और मैं हैरान हूं कि हमारा शरीर कितना समझदार और सक्षम है.’
)
आकांक्षा ने आगे लिखा ‘दूसरी फोटो आज की है, जिसमें वो एथलेटिक लुक में अपने रूटीन में वापस जा रही हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यानी फिट और अपनी रूटीन में वापस आने वाली. हालांकि मैं अपनी बिल्डिंग के आसपास सिर्फ 20 मिनट ही मुश्किल से चल पाई. लेकिन सच कहूं तो वो भी काफी लगा, क्योंकि मेरे शरीर ने अभी-अभी कुछ बहुत अद्भुत किया है. हैप्पी वुमेन्स डे.’
एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद कई सेलिब्रिटीज प्रतिक्रिया दे रहे है. अथिया शेट्टी ने रेड हार्ट इमोजी भेजकर समर्थन जताया. वाणी कपूर ने कमेंट किया ‘तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार मेरी दोस्त.’ वहीं एक्ट्रेस की बहन अनुष्का रंजन ने लिखा ‘मेरी मजबूत लड़की.’



