
IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार पिछले 2 साल से आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन उसके बाद भी उनकी वापसी नहीं हो रही थी. अब मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा ने 4 सालों के बाद सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी कराई है.
IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जहां पर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा ने कुछ बड़े फैसले किए हैं. उन्होंने 4 सालों के बाद सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में कमबैक कराया है. जिसके बाद क्रिकेट जगत में सभी बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि इस फैसले से 2 बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्लान खराब हो गया है. फ्रेंचाइजी का अब एक बड़ा सपना टूट गया है.
आरसीबी की टीम को लगा बड़ा झटका
आईपीएल में एक नियम है कि अगर कोई भारतीय खिलाड़ी 5 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा. ऐसे में आरसीबी की टीम आईपीएल 2027 के बाद उन्हें अगले मेगा ऑक्शन से पहले अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन कर सकती थी. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को टीम सिर्फ 4 करोड़ में ही रिटेन कर सकती थी. लेकिन टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद ऐसा कर पाना बहुत ही मुश्किल है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अब आईपीएल 2028 से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को अपडेट करना पड़ेगा. आरसीबी की टीम को अब किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करना पड़ेगा. ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान भुवनेश्वर कुमार को कोई और फ्रेंचाइजी छोड़ सकती है. मौजूदा समय में आरसीबी की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में वो यही चाहेंगे कि मौजूदा टीम के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ही आईपीएल 2028 में भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे.
With Bhuvneshwar Kumar returning to international duty, his auction status shifts ahead of the mega auction. Auction dynamics continue to keep team strategies on their toes! #BhuvneshwarKumar #IPLAuction #RCB #IndianCricket #IPLUpdates https://t.co/FEoDJhtkkT — RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) October 8, 2026
वनडे में भी भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वापसी
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया, तो वनडे में भी उनकी वापसी हो सकती है. फिलहाल टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों की तलाश में लगी हुई है. जहां पर युवा भारतीय तेज गेंदबाज बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही भुवनेश्वर कुमार के पास अब कमबैक करने का चांस है. भुवी ने हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भुवनेश्वर कुमार भी खेलना चाहते हैं. जहां पर टीम उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ये सीरीज भुवनेश्वर कुमार के लिए तो बहुत ही ज्यादा खास होने वाली हैं. इस सीरीज से उनके करियर की आने वाले समय की दिशा और दशा दोनों ही तय होने वाले हैं.



