Featured Image

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही खास होने वाला है. इस सीरीज के फौरन बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में खिलाड़ियों को तैयारी के लिए भी समय चाहिए. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए वनडे सीरीज भी बहुत ही अहम होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया के चयनकर्ता 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 1 नहीं बल्कि 2 टीम भी चुन सकते हैं.

4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा. जिसके सिर्फ 4 दिनों के बाद ही पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी आखिरी 2 वनडे में खेलते हुए नहीं नजर आ सकते हैं. जिसके कारण ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए 2 वनडे सीरीज का ऐलान हो सकता है.

पहले 3 वनडे मैचों में टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. जिसके बाद आखिरी के 2 वनडे मैचों से टेस्ट के खिलाड़ी आराम ले सकते हैं. जिसमें कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों के नहीं खेलने के कारण ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ को भी एक साथ प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

“BCCI has delayed the ODI squad announcement in order to track the ongoing IND A series against AUS A. The test regulars will miss last 2 ODIs against NZ. So BCCI wants to prepare a backup squad and top performers from IND A series will feature in that squad.” (TOI) https://t.co/gqEmpGVZZh — Pratyush Halder (@pratyush_no7) October 7, 2026

इंडिया ए के इन सितारों को मिल सकता है मौका

मौजूदा समय में बीसीसीआई से सिलेक्टरों की नजरें इंडिया ए की वनडे सीरीज पर टिकी हुई है. जहां से 3 या 4 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है. इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को तो आखिरी 2 वनडे मैच में मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. लेकिन यश ठाकुर, सर्यांश शेडगे और प्रभसिमरन सिंह को अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना पड़ेगा. जिससे बैकअप के रूप में उन्हें खेलने का मौका मिल सके.

टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले बहुत ही कम वनडे सीरीज है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इन सभी सीरीज का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा. जिससे वो अपना दावा मजबूत कर सके. हालांकि फिलहाल तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा मौका नजर आ रहा है. टीम इंडिया फिलहाल 2 युवा तेज गेंदबाजों की तलाश में है. जो वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ियों के इंजर्ड होने पर खेल सके.