’72 घंटे में डुबो दिए ईरानी के 42 जहाज, कम्युनिकेशन सिस्टम काटा’, ‘फाइनल असॉल्ट’ से पहले ट्रंप का बड़ा दावा?!

’72 घंटे में डुबो दिए ईरानी के 42 जहाज, कम्युनिकेशन सिस्टम काटा’, ‘फाइनल असॉल्ट’ से पहले ट्रंप का बड़ा दावा?!

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ईरान को न्यूक्लियर बम बनाने से रोककर दुनिया को एक बड़े खतरे से बचाया है. ट्रंप ने यह भी कहा, ‘हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं. हमने तीन दिनों में ईरान की 42 नेवी शिप को समंदर में दफना दिया है. जिसमें कुछ बहुत बड़े युद्धपोत थे. इसके साथ ही हमने उनकी एयर फोर्स को भी लगभग खत्म कर दिया है. हमने उनका कम्युनिकेशन सिस्टम काट दिया है, मुझे नहीं पता कि वे कैसे कम्युनिकेट कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ न कुछ अल्टरनेटिव सोच रखा होगा. वे बुरे लोग हैं. वे न्यूक्लियर हथियार बनाने के बहुत करीब थे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर हमने हमला न बोला होता, तो उनके पास एक न्यूक्लियर हथियार होता. परमाणु बम उनके पास 8 महीने पहले भी आ सकता था. तब भी हमने उन्हें रोककर दुनिया पर एहसान किया था.

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ईरान के लिए भारी!
मिडिल ईस्ट को आठ दिन से दहला रहे ट्रंप ने इसी मौके पर एक बार खुद को कथित मैसेंजर ऑफ पीस बताया. ट्रंप ने कहा, ‘यह मैं ही हूं जिसने आठ युद्ध खत्म कराए. पुतिन और जेलेंस्की के बीच नफरत बहुत ज्यादा है. इसलिए जंग खत्म होने में मुश्किल आ रही है. हालांकि इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं वो जंग सिर्फ इसलिए रुकवाना चाहता हूं कि शांति हो. मैं उन पर एहसान करना चाहता हूं. मेरे पास असंभव को संभव करने, अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों को एक साथ लाने की काबिलियत है. मैंने टैरिफ का इस्तेमाल भी एक टूल की तरह सोच-समझकर किया.

इससे पहले ट्रंप कैबिनेट के मंत्री ने कहा था कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ईरान के ऊपर सबसे भयानक हमला हो सकता है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेट्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स बिजनेस के एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका जल्द ही अब तक का सबसे बड़ा बमबारी अभियान शुरू कर सकता है. नए हमलों की लहर में ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जाएगा. बेसेंट ने कहा कि डिफेंस सेकेट्री पीट हेगसेथ, जनरल केन और राष्ट्रपति ट्रंप इस अभियान को लेकर स्पष्ट संकेत दे चुके हैं.

इजरायल का दावा
शनिवार को ही इजरायली फौज आईडीएफ ने दावा किया कि एक सटीक इनपुट पर एक्शन लेते हुए ईरान की इलीट सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ का एयर डिफेंस सिचुएशन रूम धमाके से उड़ा दिया गया है. आईडीएफ ने ये भी कहा, ‘इजरायल की एयर फोर्स ने तेहरान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर हमले किए. मेन टारगेट IRGC का सिचुएशन रूम था, जहां से ईरानी एयरस्पेस की सिक्योरिटी मजबूत रखी जाती थी. सिचुएशन रूम ईरान का पहला और सबसे सेंट्रल एयर डिफेंस कमांड सेंटर था. उनका एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक स्टोरेज फैसिलिटी और बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च सेंटर को हमने तबाह कर दिया. ईरान की पकड़ कमजोर हुई है. आईडीएफ का अभियान जारी रहेगा’.

Leave a Reply