48 घंटे का दौरा, लाजवाब दोस्ती और ढेरों समझौते…भारत के लिए नेतन्याहू के देश से क्या ला रहे हैं PM मोदी?!

48 घंटे का दौरा, लाजवाब दोस्ती और ढेरों समझौते…भारत के लिए नेतन्याहू के देश से क्या ला रहे हैं PM मोदी?!

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का गुरुवार (26 फरवरी) को आखिरी दिन है. गुरुवार को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई और दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई. इस दौरान भारत और इजरायल के बीच कई समझौते भी हुए जिसमेे शिक्षा, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषय शामिल हैं. इस द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त पीसी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इजरायल में हुए उनके स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद किया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभारी हूं. नौ साल पहले मुझे पहली बार इजरायल आने का अवसर मिला था. नौ साल बाद दोबारा इजरायल आना मेरे लिए गर्व का क्षण है. कल मुझे ‘नेसेट अध्यक्ष पदक’ से सम्मानित किया गया. मैं यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल की मित्रता को समर्पित करता हूं.

‘भारत और इजरायल के बीच FTA जल्द’
संयुक्त पीसी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल का रिश्ता बेहद खास है. पीएम मोदी ने बताया कि आने वाले समय जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का फैसला किया है. आज इजरायल में यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.

पीएम मोदी ने कहा- भारत का डिफेंस पार्टनर है इजरायल
इस संयुक्त पीसी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र भारत और इजरायल साझेदारी का मजबूत आधार बना है. उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए रक्षा समझौते के बाद दोनों देश मिलकर रिसर्च करेंगे. दोनों देश नई तकनीक विकसित करेंगे और हथियारों का संयुक्त उत्पादन बढ़ाएंगे.

FTA, UPI और डिफेंस पर महत्वपूर्ण समझौते
पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच FTA, UPI और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए हैं, जिससे भारत को कई बड़े लाभ के संकेत हैं. पीएम ने बताया कि भारत और इजरायल आने वाले समय में फ्री ट्रेड एग्रिमेंट को पूरा कर लेंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, अब भारत का यूपीआई इजरायल में भी काम करेगा. इसके अलावा रक्षा के क्षेत्र में दोनों देश नई तकनीक विकसित करेंगे और हथियारों का उत्पादन एक साथ मिलकर बढ़ाएंगे.

Leave a Reply