IPL 2026 की 5 बड़ी बातें…सबसे महंगे पांच धुरंधर तबाही मचाने को तैयार, इन 3 दिग्गजों का नहीं दिखेगा जलवा, 18 साल में पहली बार हो रहा ऐसा!


IPL 2026 Five Major Highlights: आखिरकार वो दिन आ गया, जिसका क्रिकेट फैंस को टी20 विश्व कप 2026 के बाद से ही इंतजार था. 28 मार्च यानी आज से दुनिया की सबसे अमीर और रोमांचक क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने 19वें सीजन के साथ एक नए अवतार में वापस लौट आई है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. ये सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से बिल्कुल जुदा है.

आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होगा और फाइनल 31 मई को तय है. इस दौरान 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच देखने को मिलेंगे. शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे, वहीं दोपहर के मैच 3:30 बजे से खेले जाएंगे. नीचे हमने 19वें सीजन की 5 बड़ी बातों का डिटेल दिया है, जो हर आईपीएल प्रेमी को जान लेना चाहिए, ताकि वो इस सीजन से पूरी तरह रूबरू रहें.

1. खिलाड़ियों के साथ दूसरा कोई ट्रैवल नहीं करेगा
आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने जो नियम बनाए हैं, उनमें सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार किसी भी IPL टीम को उसके मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग करने की इजाजत नहीं होगी. ये इस लीग के इतिहास में पहली दफा हो रहा है. बोर्ड ने यह भी तय किया है कि कोई भी टीम प्रैक्टिस नेट्स शेयर नहीं करेगी, मतलब हर एक टीम को प्रैक्टिस के लिए अलग से नया नेट्स मिलेगा. इस बार एक और सख्ती की गई है कि अब परिवार और दोस्त खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल नहीं कर पाएंगे.

2. ये दिग्गज नहीं दिखेंगे
आईपीएल 2026 में कई बड़े नाम नहीं खेल रहे. इनमें ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस और मोईन अली जैसे धुरंधर हैं, जो इस लीग में सालों तक खेले, लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन में नहीं उतरे थे और यही वजह रही कि वो 19वें सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. केकेआर के लिए सालों तक खेलने वाले आंद्रे रसेल संन्यास ले चुके हैं, वो बतौर पावर कोच केकेआर के कोचिंग स्टाफ में दिखेंगे.

3. 5 महंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपए में खरीदा था. उनके अलावा मथीशा पथिराना 18 करोड़ में बिके थे. आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. 20 साल के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर और 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को CSK ने 14.20 करोड़ रुपए दिए हैं. आकिब नबी का यह डेब्यू सीजन है, जिन्हें दिल्ली ने 8.4 करोड़ रुपए दिए हैं.

4. चोटिल से बाहर होने वाले खिलाड़ी
आईपीएल 2026 में कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल रहे. पिछले दिनों चोटिल खिलाड़ियों को लेकर तमाम खबरें आईं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बार जो प्रमुख खिलाड़ी बाहर हुए हैं, उनमें केकेआर के आकाशदीप और हर्षित राणा हैं, जबकि चोट से जूझ रहे कुछ प्लेयर बीच सीजन टीमों से जुड़ेंगे. इनमें आरसीबी के जोश हेजलवुड, हैदराबाद के पैट कमिंस और पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन का नाम है.

5. सबसे बड़े ट्रेड
आईपीएल 2026 में सबसे बड़े ट्रेड में 2 बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदल चुकी हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कई सीजन कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं. उन्हें सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले अपने साथ जोड़ा है. मोहम्मद शमी सनराइजर्स से लखनऊ सुपर जायंट्स गए हैं, जबकि नितीश राणा राजस्थान से दिल्ली कैपिटल्स पहुंचे.

18 साल बाद हो रहा ऐसा
आईपीएल का इतिहास 18 साल पुराना है. पहला सीजन 2008 में हुआ था, तब से लेकर अब तक 18 सीजन हो चुके हैं. यह लीग अपने 19वें साल में एंट्री कर चुकी है. पिछले जितने भी सीजन हुए उनमें एक ना एक विदेशी कप्तान जरूर रहा, लेकिन आईपीएल 2026 ऐसा पहला सीजन बना है, जिसमें सभी टीमों के 10 कप्तान भारतीय हैं.

Leave a Reply