जयदीप अहलावत ने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ में अपने काम से सबका दिल जीत लिया है. पर वो बार बार पुलिसबनकर लगता है थक गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें ऐसा रोल नहीं करने को कहा जाएगा.

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

Jaideep Ahlawat On Cop Roles: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. ये इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म थी, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ में पुलिसवाले के किरदार में इस बार जयदीप अहलावत नज़र आए. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उन्होंने फिल्म में राजवीर सिंह तोमर का रोल निभाया है. पर लगता है कि जयदीप अहलावत बार बार फिल्मों में पुलिसवाले का रोल कर के थक गए हैं. उन्होंने खुद इस बात को कबूल किया है और उम्मीद जताई है कि लोग अब उन्हें पुलिसवाले का रोल ऑफर नहीं करेंगे.

जयदीप अहलावत ने वैरायटी इंडिया से ‘दृश्यम 3’ की बंपर कामयाबी को लेकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी तो जताई, लेकिन इस बात से थोड़े परेशान भी लगे कि उन्हें हर कोई पुलिसवाले का रोल ही ऑफर करता है. उन्होंने बताया कि अब वो और चैलेंजिंग और बड़े रोल्स करना चाहते हैं.

‘दृश्यम 3’ ने लाइफ कैसे बदली?

‘दृश्यम 3‘ की कामयाबी पर सवाल होने पर जयदीप अहलावत ने कहा, “ब्लॉकबस्टर सक्सेस…मुझे नहीं पता कि ये मेरा करियर कैसे बदलने वाला है. पर ये जो भी है, मुझे उम्मीद है कि इससे अच्छा बदलाव होगा. मुझे उम्मीद है कि अच्छे और चैलेंजिंग रोल्स मिलेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे बार-बार पुलिसवाले का रोल करने के लिए नहीं बोला जाएगा.

इस दौरान जब उनसे सवाल हुआ कि वो कैसे रोल्स करना चाहते हैं? तो उन्होंने जवाब दिया, “उम्मीद है कि और चुनौतियां, अच्छे स्क्रीनप्ले और दमदार किरदार देखने को मिलेंगे. उम्मीद कायम है.”

जयदीप की अगली फिल्म

जयदीप अहलावत ने इस दौरान अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा कि वो शाहरुख खान की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म ‘किंग’ में नज़र आने वाले हैं. वो कहते हैं, “शाहरुख खान सर के साथ किंग, इस साल रिलीज़ हो रही है. इसके अलावा मेरी और कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है.