अजय देवगन की दृश्यम 3 सिनेमाघरों में काफी अच्छा कमा रही है. फिल्म ने 10 दिनों में अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म 500 करोडृ पार करने की दहलीज पर खड़ी है. कलेक्शन के ताजा आंकड़े आ गए हैं.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म दृश्यम 3 के तौर पर हासिल कर ली है. एक्टर की इस फिल्म ने 10 दिन में ही ये कमाल कर के दिखा दिया है. अब फिल्म का अगला टारगेट 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का है. दृश्यम 3 फिल्म अगर सिनेमाघरों में अपने अब तक के मोमेंटम को बरकरार रख ले जाती है तो इसके भविष्य के लिए ये पॉजिटिव साइन होगा. लेकिन फिल्म को इसी बीच आने वाले समय में 4 नई फिल्मों का सामना करना है.
इसमें से 2 साउथ की फिल्में हैं और 2 फिल्में बॉलीवुड की हैं. लेकिन खास बात ये है कि ये फिल्में बड़े कलाकारों की हैं. एक फिल्म रजनीकांत की है वहीं दूसरी फिल्म विजय देवरकोंडा की है. एक फिल्म विद्युत जामवाल की है वहीं एक यामी गौतम की है. इन फिल्मों की रिलीज के बीच अब अजय देवगन की दृश्यम 3 के लिए मोमेंटम बरकरार रखना इतना भी आसान नहीं होगा. अब बढ़ते वक्त के साथ चुनौतियां और भी मुश्किल होती जाएंगी. आइए जानते हैं कि फिलहाल इन 10 दिनों में दृश्यम 3 ने कितना कलेक्शन किया है.
दृश्यम 3 ने कितने कमाए?
दृश्यम 3 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. मतलब शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 4 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म को दूसरे रविवार को नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 दिनों में फिल्म ने नेट कलेक्शन के आधार पर 309 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 370.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
इस फिल्म ने पिछले 2 दिनों में विदेशों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर दिखाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 109 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 10 दिनों में 479.80 करोड़ कमा लिए हैं जो एक बड़ा रिकॉर्ड है. अब फिल्म को आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़े क्लैश का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में फिल्म के लिए आगे की राह बहुत आसान नहीं होगी.


