शादी में दुल्हन पर उड़ा दिएˈ 8.5 करोड़ रुपये, सोशल पर Video Viral; यूजर्स बोले- कुछ गोलमाल है!

पंजाब की एक शाही शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस शादी में दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर पूरे 8.5 करोड़ रुपये नकद लुटा दिए. जिसका वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है.

Punjabi wedding 8.5 crore cash shower viral video

Viral Video: पंजाब की एक शाही शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस शादी में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर मेहमान ही नहीं, इंटरनेट यूजर्स भी हैरान रह गए. दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर पूरे 8.5 करोड़ रुपये नकद लुटा दिए, जिससे पूरा समारोह देखते ही देखते एक भव्य “कैश पार्टी” में बदल गया.

शादी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस अनोखे और चौंकाने वाले नजारे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे शाही अंदाज बता रहा है, तो कोई इसे फिजूलखर्ची करार दे रहा है.

क्या सच में उड़ाए गए असली नोट?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन स्टेज पर पहुंचती है, दूल्हे के परिजन उस पर नोटों की बारिश शुरू कर देते हैं. कुछ ही पलों में मंच पर करोड़ों रुपये की नकदी बिखर जाती है. मेहमान इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 8.5 करोड़ रुपये कैश दुल्हन पर लुटाए गए. इस दौरान माहौल में उत्साह और हैरानी दोनों साफ दिखाई देते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि 8.5 करोड़ रुपये के नोट सभी असली थे या नहीं?

वीडियो क्यों हो रहा है इतना वायरल?

इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी चौंकाने वाली रकम है. आमतौर पर शादियों में गिफ्ट या लिफाफे दिए जाते हैं, लेकिन करोड़ों रुपये नकद लुटाने का मामला बेहद दुर्लभ है. यही कारण है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं शादी का यह दृश्य अब इंटरनेट पर चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है.

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि ‘लक्ष्मी पैरों के नीचे गलत है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा कि ‘भाई इतना पैसा है तो बेटी की शादी में कुछ गरीब लोगों को दान कर दिया करो, ये दिखावा क्यों करना.’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा ‘अभी ये कागज है गरीब की मदद करते वक्त नोट हो जाएंगे.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘लगता है कुछ गोलमाल है.’

Leave a Reply