भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 2 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि इन युवा खिलाड़ियों में किनकिन खिलाड़ियों को टीम के लिए खेलने का मौका दिया जाने वाला है।

बीते T20 फॉर्मेंट मुकाबले में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी जाने वाली है। वहीं उप कप्तान पद के लिए अक्षर पटेल का चुनाव किया गया है। इसी के साथ 2 नए खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। तो आइए आपको भी इन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ Team India के ये 2 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में 2 नए खिलाड़ियों को डेब्यू करने के मौका दिया जा सकता है। जिसमें पहला नाम भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, जो कि अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर देते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गेंदबाज प्रिंस यादव हैं।
वैभव सूर्यवंशी के पास है लंबे छक्के लगाने की काबिलियत
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बेहतरीन क्रिकेट करियर अभी शुरु हुआ है, जिसमें वह गेंदबाज के होश उड़ा देते हैं। इसलिए वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 16 मैचों में बल्लेबाजी की थी। इस दौरान खिलाड़ी ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से अपने खाते में कुल 776 रन जोड़े थे। इन 16 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे।
प्रिंस यादव को भी मिल सकता है टी20 डेब्यू का मौका
प्रिंस यादव सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं, इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन किया था, इसी वजह से प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया गया है, प्रिंस यादव की बात करें तो इस खिलाड़ी को टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।
प्रिंस यादव ने IPL 2026 में LSG के लिए कुल 14 मुकाबलों में 8.82 की इकॉनमी रेट से कुल 16 विकेट चटकाएं थे। प्रिंस यादव के इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।



