Suryansh Shedge: भारतीय टीम इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड पहुंच चुकी है, जहां भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या के बाद नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं, ऐसे में भारतीय टीम को एक ऐसे तेज गेंदबाजी आलराउंडर की जरूरत थी, जो बल्ले के साथ गेंद से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके.

मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने वाले सूर्यांश शेडगे को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने आयरलैंड दौरे पर भेजने का फैसला किया. अब टीम इंडिया में मौका मिलने के बाद सूर्यांश शेडगे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को उत्साहित हैं Suryansh Shedge
सूर्यांश शेडगे ने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर के लिए खेला है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सूर्यांश शेडगे ने सैयद मुश्ताक, विजय हजारे, इंडिया ए और आईपीएल में खेल चुके हैं. अब जब टीम इंडिया में उन्हें मौका मिला है, तो वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को बेहद उत्साहित हैं. सूर्यांश शेडगे ने टीम इंडिया में मौका मिलने पर कहा कि
“मुझे अपने चयन पर यकीन नहीं हो रहा है और मैं श्रेयस भाई की कप्तानी में मुंबई की टीम से सैयद मुश्ताक, विजय हजारे, इंडिया ए और आईपीएल में डेब्यू कर चुका हूं. अब उनकी कप्तानी में इंडिया के लिए खेलने का मौका भी मिल सकता है.”
सूर्यांश शेडगे ने बाद में कहा कि वह बेन स्टोक्स को अपना आदर्श खिलाड़ी मानते हैं और उनकी ही तरह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देना चाहते हैं.
Suryansh Shedge ने हाल में ही किया है शानदार प्रदर्शन
सूर्यांश शेडगे के करियर की बात करें तो आईपीएल 2026 सीजन में उन्होंने सात मैच खेले और 158 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के भी निकले. मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में उन्होंने आठ फर्स्टक्लास मैचों में 439 रन बनाए हैं और एक विकेट भी लिया है. वहीं, 15 लिस्ट ए मैचों में 258 रन के साथ 11 विकेट ले चुके हैं. 30 टी20 मैचों में उन्होंने 356 रन और 13 विकेट दर्ज किए हैं.



