आकाशवाणी भवन के परिसर के अंदर राहुल और प्रियंका गांधी हैं। इनके साथ पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, इमरान प्रतापगढ़ी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद हैं।

आकाशवाणी परिसर के अंदर राहुल गांधी- India TV Hindi
आकाशवाणी परिसर के अंदर राहुल गांधीImage Source : ANI

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आकाशवाणी परिसर के अंदर से ही राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। राहुल गांधी ने कहा, ‘हम न सिर्फ उनका (BJP) मुकाबला करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म करने जा रहे हैं। हमारे देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। कोई भी बच नहीं पाएगा।’

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने कहा कि आज हुए प्रदर्शन में विपक्ष के करीब 300 सांसद शामिल हुए। हमें चुनाव आयोग के दफ्तर से जाने से रोका जा रहा है।

प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसे

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति बन गई, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अचानक आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया।

केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा भी आकाशवाणी भवन परिसर में

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक से आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। इसके बाद कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा भी आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। इमरान प्रतापगढ़ी और श्रीनिवास बीवी भी उनके साथ आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए।

आकाशवाणी परिसर के अंदर धरने पर बैठे राहुल गांधी- पवन खेड़ा

कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर मार्च करने का प्रयास किया। पुलिस ने सांसदों को बलपूर्वक रोक दिया। फिलहाल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेता चुनाव आयोग कार्यालय के बगल में स्थित आकाशवाणी परिसर के अंदर धरने पर बैठे हैं।’