हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन का नाम फिलहाल फिल्म दृश्यम 3 को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड तक 170 करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाली इस सस्पेंस थ्रिलर ने सबका दिल जीता है। इस बीच हम आपको अजय देवगन के करियर की आने वाली 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोलमाल 5 (Golmaal 5)

बात की जाए बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अजय देवगन की अगली फिल्म के बारे में तो वह मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 है, जिसे अगले साल 8 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये मूवी निर्देशक रोहित शेट्टी की कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त है, जिसमें अजय गोपाल की भूमिका में नजर आएंगे।

शैतान 2 (Shaitaan 2)

गोलमाल 5 के बाद अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान पार्ट 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। अब तक इस मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की तैयारी काफी समय से चल रही है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस मूवी में अजय अभिनेता आर माधवन और अभिनेत्री ज्योतिका के साथ दिखाई देंगे।