Featured Image

Noida VIDEO: सोशल मीडिया पर नोएडा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और जागरूकता दिखाते हुए एक बड़े खतरे से खुद को बचा लिया. वीडियो में एक महिला कैब बुक करने के बाद ड्राइवर को 300 रुपये के किराए की जगह 1000 रुपये देने का लालच देकर अपने घर के अंदर बुलाती है. महिला कहती है कि सिर्फ 10 मिनट का काम है, अंदर आ जाओ. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स और 120k से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

नोएडा की महिला ने बिछाया जाल, कैब ड्राइवर को दिया घिनौना ऑफर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में ड्राइवर बताता है कि वह नोएडा के सेक्टर 88 में एसआरएस के पास पिकअप के लिए पहुंचा था. जब वह महिला के घर के बाहर पहुंचता है, तो महिला उसे गेट खोलकर अंदर आने के लिए कहती है. ड्राइवर जब पूछता है कि अंदर आकर क्या करना है, तो महिला कहती है कि सिर्फ दस मिनट का काम है. ड्राइवर के मना करने पर महिला ₹350 के किराए के बजाय उसे ₹1000 देने का लालच देती है.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई पूरी बातचीत

महिला बार-बार ड्राइवर को अंदर बुलाती है और कहती है कि उसके साथ 10 मिनट बिताकर चला जाए. लेकिन ड्राइवर अपनी समझदारी का परिचय देते हुए कहता है कि उसे हजार रुपये नहीं चाहिए क्योंकि वे ऐसा ‘डर्टी वर्क’ नहीं करना चाहते. ड्राइवर यहां तक कह देता है कि चाहे आप एक लाख रुपये भी दे दो, तब भी वह अंदर नहीं आएगा. इस पर महिला कहती है कि वह एक लाख रुपये में किसी हैंडसम लड़के को बुलाती, टैक्सी ड्राइवर को नहीं. ड्राइवर भी तपाक से जवाब देता है कि तो फिर किसी हैंडसम लड़के को ही बुलाओ, एक टैक्सी ड्राइवर की जिंदगी क्यों बर्बाद कर रही हो.

फिर आया अजब-गजब ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एक सामान्य सी 300 रुपये की टैक्सी राइड अचानक एक खतरनाक और चौकाने वाले प्लॉट ट्विस्ट में बदल गई. जिस ऑफर को कोई भी आम इंसान बिना सोचे-समझे स्वीकार कर लेता और ₹700 एक्स्ट्रा के लालच में फंस जाता, उस समझदार ड्राइवर ने ‘बेटर सेफ दैन सॉरी’ का रास्ता चुना. उसने साबित कर दिया कि कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऑफर्स इतने अच्छे दिखते हैं कि वे असल में एक बड़ा ट्रैप होते हैं. यह वीडियो लोगों को यह सिखाता है कि पैसों के लालच में आने के बजाय हमेशा सतर्क रहना चाहिए, जैसा कि इस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से करके दिखाया.