
Haryana Crime: हरियाणा के सोनीपत में जनवरी 2026 में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी. जहां एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि उसका पति अपनी पत्नी से 8 साल बड़ा था. इसके अलावा, सरिता को रील बनाने की शौकीन थी. वो अक्सर अपने पति के साथ रील बनाती थी. उसने अपने पति के साथ ‘ओ तेरे संग यारा…’ गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. जब उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया तो उन्होंने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि पति तंग करता था. उन्होंने कहा जेल जाने के बाद शरीर पर ध्यान दूंगी.
वहीं दूसरी तरफ मृतक रामकिशन के बड़े भाई मेहर सिंह ने दावा किया कि उनके पास कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग हैं, जिनसे पता चलता है कि सरिता पति रामकिशन को धोखा दे रही थी. उसके कई के साथ संबंध थे और एक व्यक्ति ने तो अश्लील MMS बनाकर सरिता को ब्लैकमेल किया. तब रामकिशन ने उन्हें फोन लगाकर खूब गालियां दी थी. इसकी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी जाएगी.
भाई ने जताया ये अंदेशा
भाई मेहर सिंह ने अंदेशा जताया कि मर्डर में सिर्फ सरिता या उसका प्रेमी सतपाल ही नहीं और लोग भी शामिल हो सकते हैं. खासकर उन्होंने सरिता के परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाया. जिसको लेकर मेहर सिंह ने कहा कि रामकिशन ने 5 लाख रुपए जमा किए थे. ये भी अंदेशा है कि रकम खुर्द-बुर्द करना भी मर्डर की एक वजह है.
यह भी पढ़ें – पहले उतारे कपड़े और फिर… गुवाहाटी के नाइट क्लब में सबके सामने 7 लड़कों ने कर दिया ‘कांड’
सजने-संवरने की शौकीन थी सरिता
रील बनाने और फैशन की शौकीन सरिता को सजने-संवरने का काफी शौक था. साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थी. उसकी कई रील्स भी सामने आई हैं. परिवार का कहना है कि वह काफी खर्चीली थी. इस वजह से उन्हें अंदेशा है कि रामकिशन के जुटाए 5 लाख भी खुर्द-बुर्द किए. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि रामकिशन पहले से गाड़ी रखता था. गाड़ी और कमाई देखकर ही सरिता रामकिशन के संपर्क में आई. उम्र का फासला होने के बावजूद शादी से पहले सरिता रामकिशन के साथ गाड़ी में घूमती थी और उसका पैसा खर्च करवाती थी. इसके अलावा, रामकिशन के भाई मेहर सिंह ने 38 व 20 मिनट की 2 ऑडियो रिकॉर्डिंग व एक वीडियो है.
जिन्हें जांच के दौरान पुलिस को सौंपा जाएगा. इनसे साबित होगा कि सरिता के कई के साथ अवैध संबंध थे. एक ऑडियो में सरिता ने रामकिशन को कॉल कॉन्फ्रेंस में लिया है और रामकिशन इन लोगों को गालियां दे रहा है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। एक वीडियो में सरिता गलती मानते हुए आगे से ऐसा न करने की बात कह रही है.
सरिता को नहीं है अपने किए पर पछतावा
पुलिस पूछताछ के दौरान सरिता का व्यवहार एकदम सामान्य था. पूछताछ के दौरान उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. जब उससे पूछा गया कि उसने दो परिवारों और तीन बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है, तब भी उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखा. जेल जाने के सवाल पर सरिता ने कहा कि वह जेल में जाकर अपने शरीर का ध्यान रखेगी और खूब एक्सरसाइज करेगी.



