भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के प्रसिद्ध ईडन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 30 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन कप्तान अय्यर ने साफ किया है कि टीम का इरादा अपनी लय को बरकरार रखेगी। श्रेयस ने इस मैच में दो बड़े बदलाव कर दिए है. भुवनेश्वर और वैभव को बाहर कर दिया है. भुवि के बाहर करने पर कई सवाल भी उठ रहे है.

श्रेयस ने बताया भुवनश्वरवैभव को बाहर करने की वजह
टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर का बयान टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम बस हर मैच में एक ही पैटर्न का पालन कर रहे हैं। पिछले मैच में लड़कों का प्रदर्शन और पहली ही गेंद से सकारात्मक रवैया कमाल का था। सबसे जरूरी बात यह रही कि टीम ने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को बेहतरीन तरीके से ढाला।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने सीरीज भले ही जीत ली है, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि काम आधा ही हुआ है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। नतीजे चाहे जो भी रहे हों, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी आक्रामक और निर्दयी मानसिकता के साथ खेलें।”
पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिच पर अच्छी मात्रा में घास है, जिससे गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट मिलने की उम्मीद है।
वैभव और भुवनेश्वर पर श्रेयस ने दिया यह बयान
देखिए, अब तक के नतीजों की परवाह किए बिना, हमें आक्रामक बने रहना जरूरी है। लड़कों को भी यही संदेश दिया गया है। मौका चाहे जो भी हो, आपको शांत और स्थिर रहना है। और मुझे लगता है कि सभी का जोश बहुत हाई है। हाँ, हमने दो बदलाव किए हैं। वैभव की जगह ईशान और भुवी की जगह मयंक टीम में आए हैं।
भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। युवा वैभव सूर्यवंशी की जगह इशान किशन की वापसी हुई है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव को मौका मिला है।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , इशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
फिन एलन, टिम सीफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकॉब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर , नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।



