Ishan Kishan: भारतीय टीम मौजूदा समय में अफगानिस्तान टीम के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे है 3 मैचों कि वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है। बीते दिन इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम के 2 विस्फोटक बल्लेबजो ने शतकीय पारी पारी खेली है।

इसमें एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे बीते 2 सालों से टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन अब जब खिलाड़ी को टीम में स्थान मिला है, तो वह अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहा है। तो आइए हम आपको भी इस खिलाड़ी के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं। इसके अलावा खबर यह भी सामने आ रही है कि इस खिलाड़ी की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए एक खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है।

Ishan Kishan ने जड़ा ODI शतक

बीते दिन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने अपने बल्ले से काफी कमाल की पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने 152 रनों की पारी खेली, वहीं उनका साथ दे रहे खिलाड़ी ईशान किशन ने 125 रनों कि पारी खेली थी।

ईशान किशन की इस विस्टफोट पारी के बाद अब उन्हें अगली सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम के एक खिलाड़ी कि मुश्किले काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को टीम से बाहर का भी रास्ता दिखा सकती है।

Ishan Kishan के शतक ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुसीबत

ईशान किशन के कारण जिस भारतीय खिलाड़ी कि को परेशान होने की जरुरत है वह कोई और नहीं बल्कि 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है। जिन्हें पहले से ही वडने सीरीज में टीम में शामिल होने के मौका नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब मैनेजमेट को एक विस्फोटक बल्लेबाज मिल जाने के बाद ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है।

बता दें कि ऋषभ पंत को आखिरी बार साल 2024 में श्री लंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का मौका मिला था, लेकिन इसके बाद से पंत को टीम में शामिल होने का कोई भी मौका नहीं मिला है।

ईशान किशन और ऋषभ पंत के वनडे आंकड़े

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के वनडे सीरीज में प्रदर्शन कि बात करें तो अभी तक खिलाड़ी ने टीम के लिए कुल 29 मैच खेले हैं, इन 29 मैचों में खिलाड़ी ने लगभग 45.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 1092 रन अर्जित किए हैं। वहीं इन पारियों में खिलाड़ी ने 2 बार शतकीय और 1 बार दोहरा शतक अपने नाम किया है।

ईशान किशन के साथ ही ऋषभ पंत के प्रदर्शन कि बात करें तो खिलाड़ी ने अभी तक अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कुल 31 वनडे मैच खेले है जिसमें खिलाड़ी 33.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 871 रन जोड़े हैं।

इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि ऋषभ पंत को एक बार फिर आगे खेली जाने वाली सीरीज में टीम से बाहर ही रखा जा सकता है। इसका अभी टीम मैनेजमेंट ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।