
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो वायरल होते रहता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, वीडियो में एक महिला को अपने दांतों से पंखे को रोकते देखा गया। महिला के इस खतरनाक स्टंट ने लोगों को न केवल हैरत में डाला, बल्कि लोगों को हंसने का एक मौका भी दिया।
दांतों से रोक दिया पंखा
में देखा जा सकता है कि एक महिला स्टूल पर खड़ी होकर छत से लटक रहे पंखे को ध्यान से निहार रही है। कुछ ही देर में अचानक से वह पंखे के ब्लेड को अपने दांतों से पकड़ लेती है, जिससे पंखा रुक जाता है। जोखिम भरा महिला का यह स्टंट देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। चंद सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर नाम के यूजर ने शेयर किया है।
वीडियो पर आई लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया
वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये काकी तो खतरों की खिलाड़ी निकलीं। दूसरे ने लिखा- काकी किसी सुपरहीरो से कम नहीं। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया। जहां कुछ लोगों ने वीडियो को एडिटेड बताया तो कुछ लोगों ने इस स्टंट को खतरनाक बताते हुए चिंता जताई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा स्टंट जानलेवा भी हो सकता है। दूसरे ने लिखा-रील के लिए अपनी जान जोखिम में डालना मूर्खता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ।