Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड में हैं. भारतीय टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर रखा है, वहीं पाकिस्तान की टीम अब तक अपने दोनों मैच गंवा चुकी है. अब पाकिस्तान की टीम को बाकि के बचे तीनो मैचों में जीत हासिल करनी होगी, जिससे उसके आगे जाने का चांस बना रहे.

पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में अंतिम बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी, उसके बाद से अब तक वो कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नही जीत सके हैं.
खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए PCB ने किया 500% बोनस का ऐलान
हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मसार होना पड़ा. बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान को 20 से पीटा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब पीसीबी ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्तान आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है तो टीम के सभी खिलाड़ियों को 500 प्रतिशत का बोनस मिलेगा. इसके अलावा अगर पाकिस्तान एशिया कप पर कब्जा जमाती है, तो सभी खिलाड़ियों को 300 प्रतिशत का बोनस मिलेगा.
पाकिस्तान की टीम ने अब भारत की तरह ही अपने टेस्ट खिलाड़ियों को अधिक सैलरी देने का ऐलान किया है, बीसीसीआई ने भी अपने क्रिकेट में सुधार के लिए ऐसा ही किया था और अपने टेस्ट खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई थी, भारत ने उन खिलाड़ियों को A+ और A की कैटगरी में शामिल किया है.
Pakistan ने भी A कैटेगरी में शामिल किए ये खिलाड़ी
भारत की तरह पाकिस्तान ने भी टेस्ट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को A कैटेगरी में शामिल किया है. भारत की तरह ही पाकिस्तान भी अपने क्रिकेट में सुधार करना चाहता है और इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए सीमित ओवर के कोच माइक हेसन और रेड बॉल क्रिकेट कोच सरफराज अहमद की अगुवाई में पूरा प्लान तैयार किया जाएगा.



