Jackfruit Seeds Health Benefits: गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। इन्हीं में से एक है कटहल, जो स्वाद और पोषण दोनों के लिए जाना जाता है। भारतीय घरों में कटहल की सब्जी, अचार और कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन अक्सर लोग कटहल खाने के बाद उसके बीजों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं।

अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब अपनी यह आदत बदल लीजिए। क्योंकि जिस तरह कटहल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, उसी तरह इसके बीज भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, दोनों ही कटहल के बीजों को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिनB, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
कटहल के बीजों में छिपा है पोषण का खजाना
कटहल के बीज देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इन्हें सुपरफूड की तरह देखा जाने लगा है। नियमित और संतुलित मात्रा में इनका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।
-
पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं
आजकल अनियमित खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कटहल के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो कटहल के बीजों का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
-
शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार
सिर्फ पाचन ही नहीं सुधारते, बल्कि शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इनमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अगर शरीर में आयरन की कमी हो, तो थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में संतुलित मात्रा में कटहल के बीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
-
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
बारबार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो कटहल के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें जिंक और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। पोषक तत्वों की मदद से शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहता है। यही वजह है कि कटहल के बीजों को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों में भी शामिल किया जाता है।
-
त्वचा और बालों के लिए भी हैं फायदेमंद
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा पर प्राकृतिक निखार बना रहे, तो कटहल के बीज आपके काम आ सकते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रह सकती है। इतना ही नहीं, कटहल के बीज बालों को मजबूत बनाने और उनकी चमक बढ़ाने में भी मददगार माने जाते हैं।
-
मसल्स मजबूत करने और कमजोरी दूर करने में सहायक
जो लोग जिम जाते हैं या अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं, उनके लिए कटहल के बीज एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनमें प्लांटबेस्ड प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
इसके अलावा, यह शरीर की कमजोरी और थकान को कम करने में भी सहायक हो सकता है। यही कारण है कि फिटनेस पसंद करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
कैसे करें कटहल के बीजों का सेवन?
कटहल के बीजों को कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप इन्हें तवे पर 15 से 20 मिनट तक भून सकते हैं। जब ये हल्के भूरे रंग के हो जाएं, तो इनके ऊपर थोड़ा काला नमक और चाट मसाला डालकर स्नैक की तरह खा सकते हैं।
इसके अलावा, आप बीजों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर भी बना सकते हैं। इस पाउडर को सलाद, दही या फलों के ऊपर छिड़ककर खाया जा सकता है।
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अपनी पसंद के फलों के साथ कटहल के बीजों की स्मूदी भी बना सकते हैं। स्वाद के साथसाथ यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।



