इटली की टूव्हीलर कंपनी Aprilia ने भारतीय बाजार में अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए नए Aprilia SR 175 Tribute Edition और Aprilia SR 125 Tribute Edition लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इन दोनों स्कूटरों को एक नए लुक के साथ पेश किया है, जो भारतीय सेना से इंस्पायर्ड है. इनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹1.11 लाख रखी गई है और ये देशभर के Aprilia डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

इन नए Tribute Edition स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत इनका मिलिट्रीइंस्पायर्ड डिजाइन है. कंपनी ने स्कूटर को नए मैट ग्रीन कलर में पेश किया है, जिसके साथ कैमोफ्लाज ग्राफिक्स दिए गए हैं. यह डिजाइन भारतीय सेना के साहस, समर्पण और देश सेवा की भावना को सम्मान देने के लिए तैयार किया गया है. नए कलर और ग्राफिक्स के अलावा स्कूटर का बाकी डिजाइन पहले की तरह स्पोर्टी और शार्प रखा गया है.

क्या है स्कूटर की खासियत?

स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट पहले की तरह मिलती है. इसके अलावा 14 इंच के अलॉय व्हील्स पर दिए गए ऑरेंज रिम स्ट्राइप्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और बेहतर बनाते हैं. कुल मिलाकर यह स्कूटर सड़क पर काफी अलग और आकर्षक नजर आता है. Aprilia SR 175 Tribute Edition में कंपनी का 175cc hpe इंजन दिया गया है, जो CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 13 बीएचपी की पावर और 14.14 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे तेज स्कूटरों में से एक बनाता है.

स्कूटर के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट और राइड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलती हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 220 मिमी वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और सिंगलचैनल ABS दिया गया है, जो सेफ्टी को बेहतर बनाता है.

दूसरी ओर SR 125 Tribute Edition में 125cc hpe इंजन मिलता है. यह इंजन 10 बीएचपी की पावर और 10.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा तक है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह स्कूटर लगभग SR 175 Tribute Edition जैसा ही है, बस इंजन छोटा है.

कीमत की बात करें तो SR 175 Tribute Edition की एक्सशोरूम कीमत ₹1.21 लाख रखी गई है, जबकि SR 125 Tribute Edition ₹1.11 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. कंपनी ग्राहकों को 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है. इसके अलावा एक साल की मुफ्त सर्विस और दो साल की रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा भी बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगी.