संजीव बालियान की अब Y श्रेणी की सुरक्षा को लेकर आई बड़ी खबर-यहां देंखे

Big news has come regarding Sanjeev Balyan's Y category security - see hereBig news has come regarding Sanjeev Balyan's Y category security - see here

UP News : भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद रहे संजीव बालियान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद संजीव बालियान पर बड़ी खबर यह है कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने संजीव बालियान को Y श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था देते रहने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संजीव बालियान से नाराज होकर उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था हटा ली थी। इस पर संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर भी की थी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि संजीव बालियान को केंद्र सरकार की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।

क्या है उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद का पूरा मामला?
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को अचानक संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था को हटा दिया था। Y श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने पर पूर्व सांसद संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत पत्र लिखा। पत्र में संजीव बालियान ने लिखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी सुरक्षा हटाई गई है। उनके ऊपर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों की होगी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता संजीव बालियान ने खानूपुर के ग्रामीणों के साथ मंसूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद देर रात उनके आवास से गारद, एस्कॉर्ट और चार गनर वापस बुला लिए गए। सुरक्षा हटते ही उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले उठाने के कारण उनकी सुरक्षा वापस ली गई है। लोकसभा चुनाव में उनके ऊपर हमला हुआ था। अगर दोबारा हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों की होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखे जाने के दौरान मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान ने संजीव बालियान की सुरक्षा में एक गनर (सिपाही) तैनात किया था। मंगलवार को संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश पुलिस का गनर भी वापस भेज दिया था। संजीव बालियान के वापस भेजने पर उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन में अपनी आमद करा दी थी। मुजफ्फरनगर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश पुलिस के बहाने से संजीव बालियान कोई बड़ा राजनीतिक दांव खेल रहे हैं। सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या संजीव बालियान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ठन गई है?

केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने स्थिति को किया स्पष्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद संजीव बालियान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने स्थिति को स्पष्ट किया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद संजीव बालियान को केन्द्र के गृह मंत्रालय की तरफ से Y श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। Yellow बुक के आधार पर केन्द्र सरकार ने यह सुरक्षा प्रदान की है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस के 8 जवान संजीव बालियान की सुरक्षा में तैनात हैं। केन्द्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि संजीव बालियान को पहले से ही Y श्रेणी की सुरक्षा केन्द्र सरकार ने दे रखी है। संजीव बालियान को दी गई सुरक्षा व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। 03 दिसंबर 2024 को संजीव बालियान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी उसी समय उनकी सुरक्षा को आगे जारी रखने के निर्देश भी जारी कर दिए गए थे। केंद्र सरकार के इस बयान के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी संजीव बालियान से कितने भी नाराज हों उनकी सुरक्षा व्यवस्था का तामझाम जारी रहेगा। कुछ लोग संजीव बालियान की सुरक्षा के विवाद को लेकर दिल्ली तथा लखनऊ के बीच चल रहे टकराव को भी कारण मान रहे हैं। संजीव बालियान की सुरक्षा के मुददे पर राजनैतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *